Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

देश के विकास व उन्नति में महिलाओं व पुरूषों का योगदान एक समान

 News portals-सबकी खबर (नाहन)

देश के आर्थिक विकास व उन्नति में महिलाओं व पुरूषों का योगदान एक समान है। यह बात उपायुक्त राम कुमार गौतम ने आज नाहन के बचत भवन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न  निवारण प्रतिषेद एक्ट 2013 के बारे में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए कही।  उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने विभागीय स्तर पर गठित समितियों के अधिकारियों निर्देश दिए कि कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सम्बन्धित किसी भी छोटे मामले को अनदेखा न करें।

सेमिनार में सचिव विधिक प्राधिकरण सेवाएं माधवी सिंह ने महिलाओं को कार्य स्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने व अपने अधिकारों को जानने व महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न  निवारण प्रतिषेद एक्ट 2013 के कानूनी बारीकियों की विस्तृत  जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह कानून किसी भी कार्य स्थल कार्यालय, दफ्तर, निजी संस्थान या सरकारी कार्यालय पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न कोअवैध करार देता है।

उन्होने बताया कि इच्छा के खिलाफ छूना या छूने की कोशिश करना जिससे महिला असहज महसूस करती है, किसी भी प्रकार का प्रलोभन दे कर यौन संबन्ध बनानेकी मांग करना, अश्लील तस्वीरें, फिल्में या अन्य सामग्री दिखाना यह यौन उत्पीड़न है।सेमीनार के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजेन्द्र नेगी ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक विकास के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Read Previous

जिला में पहली बार पैट्रोल पंप के दो प्रोजैक्ट सहित 1 जैविक फर्टिलाईजर प्रोजेक्ट को मंजूरी

Read Next

पेयजल, सिंचाई व मल निकासी योजनाओं पर व्यय किए जा रहे 16 करोड़

error: Content is protected !!