Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 8, 2024

पूर्व कैबिनेट मंत्री जीएस बाली की पत्नी किरण बाली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे कांगड़ा

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा ) जिला कांगड़ा के नगरोटा बागबां के विधायक और पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली की माता व पूर्व कैबिनेट मंत्री जीएस बाली की पत्नी किरण बाली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को कांगड़ा पहुंचे। लगभग आधा घंटा रुकने के बाद सीएम कांगड़ा से रवाना हुए। रविवार बाद दोपहर चामुंडा धाम में स्वर्गीय किरण बाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांगड़ा स्थित उनके आवास से शव यात्रा 11 बजे नगरोटा विधानसभा के लिए रवाना हुई। नगरोटा के ओबीसी भवन में पार्थिव देह को 2 बजे बजे तक आम जनता के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। बाद दोपहर तीन बजे चामुंडा धाम में किरण बाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा।उधर , मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किरण बाली के निधन से उन्हें निजी तौर पर आघात पहुंचा है। बाली परिवार से उनके परिवारिक संबंध रहे हैं। दो दिन पहले दिल्ली में भी उनका हालचाल पूछने गया था। सुक्खू ने कहा जानू के कंधों पर अब परिवार की बड़ी जिम्मेवारी पड़ी है। छोटे भाई होने के नाते सरकार, निजी तौर पर उनका हर सहयोग किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, विप्लव ठाकुर, अजय वर्मा, डीसी निपुण जिन्दल, एसएसपी खुशहाल शर्मा और कई कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहे। शनिवार रात को दिल्ली से स्वर्गीय किरन बाली का पार्थिव देह कांगड़ा पहुंचा। बाली के घर श्रद्धांजलि देने के लिए सेंकड़ों की भीड़ जुटी है।

Read Previous

पांव फिसलने से 45 वर्षीय अश्वनी की दुखद मृत्यु

Read Next

एनटीटी की भर्तियों पर खतरा ,साढ़े 47 करोड़ का बजट हो जाएगा लैप्स

error: Content is protected !!