Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

-बुलन्द हौसलों से हर क्षेत्रों में आगे बढ़ें बेटियां: डीएफओ |

News portals: सबकी ख़बर

अमर उजाला फाउंडेशन का अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल अभियान में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखूवाला में आयोजित कार्यक्रम हुआ। जिसमें सैंकड़ों छात्राओं ने शपथ ली व अपराजिता कार्यक्रम के तहत संकल्प पत्र भरें।

मुख्य अतिथि डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश ने कहा कि बेटी अनमोल है। धरती से आकाश तक, देश की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, खेल के मैदान से वन की सुरक्षा तक हर काम मे होनहार बेटियां आगे बढ़ रही है। देश को उन्नत राष्ट्र में शामिल करने को बेटियों का सक्षम होना जरूरी है। विषम परिस्थितियों के आगे बेटियों को निराश होने या घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी परिस्थिति से नही घबराना चाहिए। न ही अपने कदम पीछे हटाने चाहिए। उनके घर परिवार से लेकर पुलिस प्रशासन और सच्चे शुभचिंतक पूरी तरह उनके साथ हैं।

विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश शर्मा ने कहा क़ि अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं व महिलाओं को नारी सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, पोक्सो एक्ट, गुड टच व बेड टच, महिला उत्थान समेत विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसीएफ डॉ. जगदीश गौतम ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी अहम है। देश को प्रगतिशील से विकसित उन्नत राष्ट्र तक ले जाना है। ये काम तभी संभव है। जब बेटी सक्षम होगी। राष्ट्र व्यापी मुहिम है। में सक्ष्म हूं कि भावना पैदा करना मुख्य उद्देश्य है। आज समय बदल रहा है। अब नारी सबला बन रही है। अगर अपने भीतर छिपी शक्ति को बेटियों को पहचान ना।होगा। एक सजग महिला सजग है ही घर परिवार, ससुराल व समाज का उथान करती है।

विशिष्ट अतिथि समाज सेवी जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि बेटियां चुप रह कर अत्यचार को सहन करना छोड़ दे। गलत करने वाले के खिलाफ आवाज बुलंद करें। बेटियां ये संकल्प ले कि हम किसी से कम नही। कई महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा की अनूठी मुहिम है। विधिक सहायता पा सकती है पीढ़ित महिलाये। सशक्तिकरण एक सामूहिक प्रयास ही से संभव होता है। बेटियों महिलाओं की सुरक्षा , एनईआरएस, महिला उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट, दहेज उत्पीड़न की जानकारी दी गई। छात्राओं ने शपथ ली व अपराजिता कार्यक्रम के तहत संकल्प पत्र भी भरें।

रावमापा गोरखुवाला के प्रधानाचार्य वीके राघव ने कहा कि अमर उजाला समूह के प्रयास शानदार है। स्थानीय स्कूल को कार्यक्रम के लिए चुनने पर टीम का आभार। स्थानीय स्कूल में आज 55 फीसदी आज छात्राय शिक्षरत है। स्कूल को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम में पुरुस्कार मिल चुका है। आज छात्राय शिक्षा व खेलों में भी आगे है। महिला तो हर घर को संवारती है। देश व प्रदेश मे अपराजिता एक अनूठी मुहिम है। जिसमे छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि वे पूरी दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ें। नशें की दुनियां से युवा दूर रहे।

मंच संचालन शिक्षिका इंदू पाल में किया। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं को महिला पुलिस सहायता, इस दौरान सभी छात्राओं ने अपराजिता मुहिम का संकल्प भी लिया। महिला हेल्पलाइन व महिला उत्पीड़न नियमों के बारे में बेहतर जानकारी मिली है।

इस मौके पर प्रिंसीपल वीके राघव, इंदु पाल, मोहन लाल शर्मा, कविता शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, संतोष तोमर , नीलम चौहान कुसुम लता, कविता गर्ग , अंजलि, ज्योति चौधरी, स्वर्ण जीत, गुरदत्त चौहान, विनोद कपूर , अमर उजाला समूह से सुरेश तोमर, आदेश शर्मा समेत स्कूल स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

Read Previous

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आधार कार्ड संषोधन के लिए किया जाएगा विषेष षिविर का आयोजन ।

Read Next

पारदर्शिता व साफ-सुथरा माहौल औधोगिक रफ्तार बढ़ाने में सहायक: मोदी

error: Content is protected !!