Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2024

भाजपा हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति बैठक 17,18 और 19 फरवरी को धर्मशाला में होगी

News portals-सबकी खबर (शिमला)

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति बैठक 17,18 और 19 फरवरी को धर्मशाला में होने जा रही है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी , प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर होगा, प्रशिक्षण शिविर के उपरांत शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी बैठक होगी, 18 और 19 फरवरी को कार्यसमिति की बैठक होगी। यह बैठक 19 फरवरी दोपहर 2 बजे तक चलेगी।


उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,  केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार उपस्थित रहेंगें। केंद्रिय नेताओं में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष एवं केंद्र का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रह सकता है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 2020 के मार्च माह में कार्यसमिति की बैठक सिरमौर के पोंटा साहब में संपन्न हुई थी , उसके उपरांत कोरोना काल के समय भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल अल माध्यम से दो बार प्रदेश कार्य समिति बैठको का आयोजन किया। कार्यसमिति में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में रूपरेखा तय की जाएगी।

Read Previous

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो और तीन फरवरी को बर्फबारी के आसार

Read Next

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज वीरभद्र सिंह ने किया एलान अगला विधानसभा चुनाव नही लड़ना

error: Content is protected !!