Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 14, 2024

पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की : जम्वाल

News portals-सबकी खबर (शिमला)

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में चुनावों की संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दशकों तक राजनीति में वंशवाद, क्षेत्रवाद, संस्कृतिवाद आदि का बोलबाला था, लेकिन आज यह विकास की, सशक्तिकरण की, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण की राजनीति है।
भाजपा के खिलाफ पार्टियों के गठबंधन का जिक्र करते हुए जम्वाल ने कहा भाजपा राष्ट्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा का केंद्र नेतृत्व हमेशा यह कहा है कि मतदाता जानता है कि विभिन्न नेताओं या पार्टियों के हाथ मिलाने पर भी अपने हितों की रक्षा कैसे की जाती है, चुनाव गणित या अंकगणित नहीं है, बल्कि यह रसायन शास्त्र है।


त्रिलोक जम्वाल ने कहा की भाजपा रसायन शास्त्र कहती है, तो हम सभी को याद रखना चाहिए कि भारत के गरीब लोग, जिनका वर्षो से शोषण किया गया है, हमारी मां, हमारी बहनें, हमारे युवा और हमारे किसान सभी का नरेंद्र मोदी के साथ एक रिश्ता है, बस एक रासायनिक बंधन के रूप में। यह प्रधानमंत्री मोदी की केमिस्ट्री है, जिसने उन्हें गरीब जनता को सशक्त बनाने और विकास के अपने रसायन से जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने आम जनता को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है, जिसके परिणामस्वरूप चुनाव के समय हमें वोट मिले हैं।
इतनी बड़ी जीत के बाद भाजपा हिमाचल प्रदेश के चुनावों के लिए भी तैयार है और हम हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाने जा रहे है।

Read Previous

सिरमौर में 1780 लोगों को श्रम योगी मानधन योजना से जाड़ने का है लक्ष्य – प्रियंका चंद्रा

Read Next

ऊर्जा मंत्री 12 मार्च को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा के प्रवास पर

error: Content is protected !!