Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2024

सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस नहीं दे पाई अपने प्रत्याशी

News portals-सबकी खबर (सोलन )

सोलन जिला परिषद चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है भाजपा ने कुल 14 ज़िला परिषद सदस्यों के साथ अपना बहुमत आज सोलन जिला परिषद कार्यालय में हासिल किया।
भाजपा की ओर से सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर रमेश ठाकुर और उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमारी जीत दर्ज की।
जीत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी सदस्यों के साथ जिला परिषद कार्यालय से लेकर सोलन रेस्ट हाउस तक जीत की जश्न रैली निकाली।


इस उपलक्ष पर हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, रतन पाल सिंह सचिव पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने सभी जिला परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है जिसका परिणाम सबके सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याण नीतियों का भी यह विशेष परिणाम है कि आज बहुत बड़ा जनमत भारतीय जनता को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह दिन कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण वह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन तक नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव अब निकट आ रहा है और इन चुनावों से यह बड़ा इशारा है कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार पुनः बनने जा रही है।

Read Previous

मरे हुए मिले कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया, प्रशासन और पशु पालन विभाग अलर्ट

Read Next

केंद्रीय बजट 2021 सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया , मुख्यता केंद्रीय बजट 6 स्तंभों पर निर्धारित किया गया- सुरेश कश्यप

error: Content is protected !!