Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

जितना भी नशाखोरी का व्यापार प्रदेश में शामिल 90 प्रतिशत लोग कांग्रेस के सदस्य- सतपाल सत्ती

News portals-सबकी खबर (शिमला )

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अपराध की दर बढ़ाने की बात करते हैं, पर जितना भी नशाखोरी का व्यापार हिमाचल में हो रहा है, उसमें वह दावे के साथ कह सकते हैं कि 90 प्रतिशत लोग कांग्रेस के सदस्य हैं। सत्ती ने गुरुवार को शिमला में मीडिया से संवाद में कहा जबसे हिमाचल में जयराम सरकार बनी है और जिस तरह सरकार ने धरातल पर कार्य किया है, उससे कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री बौखला गए हैं। इस कारण वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

सत्ती ने कहा कि जो भाजपा सरकार ने पिछले दो साल में किया है, वह कांग्रेस 10 साल के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई, जितने भी आरोप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लगा रही है, वे निराधार हैं और केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सत्ती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास और राजनीति की नई परंपरा की शुरुआत हुई है। कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने किस प्रकार लोकसभा चुनाव में आए फंड का दुरुपयोग किया है, इसका खुलासा जल्द होने वाला है। यही कारण है कि कांग्रेस की दिल्ली में बार-बार पेशियां लग रही हैं।

कांग्रेस के संगठन की सभी कार्यकारिणियां भंग हुई थीं, वह इस कारण हुई थीं, क्योंकि इन्होंने प्रदेश में राजनीतिक वातावरण बिगाड़ा था। भाजपा सरकार में इन्वेस्टर्स को अनुकूल वातावरण दिया जा रहा है। इस कारण कल 10,000 करोड़ का निवेश धरातल पर उतरेगा। मुकेश बताएं कि जब वह उद्योग मंत्री थे तो अपने 5 साल के कार्यकाल में वह कितना निवेश प्रदेश में लाए। क्या कोई एक इंडस्ट्री या प्रोजेक्ट हिमाचल में आया या उनकी खुद की विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई निवेश हुआ?

Read Previous

बड़ा चौक नाहन में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के समारोह का होगा सीधा प्रसारण |

Read Next

राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार |

error: Content is protected !!