Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

सिरमौर में 113 पदों के लिए आएं हैं 14921 युवाओं के आवेदन

News portals-सबकी खबर (नाहन)

जिला सिरमौर पुलिस के कुल 113 पदों के लिए चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को 1276 युवतियों ने अपना भाग्य आजमाया। नाहन के चंबा ग्राउंड खेल मैदान में पूरी सुरक्षा के साथ अमल में लाई जा रही भर्ती प्रक्रिया में दूसरे दिन 979 युवतियों के प्रमाण पत्र जांच के दौरान सही पाए गए। पहले दिन रविवार को एक हजार युवतियों को पंजीकृत किया गया था, जिनमें से 770 के प्रमाण पत्र सही पाए गए थे। इनमें से 279 युवतियों ने ग्राउंड टेस्ट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी।

भर्ती स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ नजर नहीं आती है। इसके लिए पुलिस लाइन से भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की गई है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण पुलिस लाइन में दस्तावेज जांच का रखा गया है।उसके बाद पुलिस लाइन में बकायदा बैठने की पूरी व्यवस्था के साथ भर्ती होने वाले लड़के-लड़कियों को रिफ्रेशमेंट की एक नई पहल की शुरुआत की गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए भी बकायदा रिफ्रेशमेंट की सुविधा रखी गई है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने बताया कि पुलिस की भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शिता प्रणाली से की जा रही है।

भर्ती प्रक्रिया के लिए आईजी हिमांशु मिश्रा बकायदा नाहन आए हुए हैं। गौर हो कि भर्ती की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है तथा भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल पर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Read Previous

दो साल बाद हिल्सक्वीन भव्य तरीके से क्रिसमस सैलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार

Read Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया बैठक प्रस्ताव का ज्ञापन

error: Content is protected !!