Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

चुडेश्वर कलां मंच द्वारा अदृष्य डगेली नृत्य पर तैयार किया गया है काल्पनिक नृत्य

News portals-सबकी खबर (राजगढ़ ) हिमाचल प्रदेश को पूरी दुनिया मे देव भूमि के नाम से जाना जाता है |  प्रदेश मे अनेको ऐसी परंपराऐ ,रिति रिवाज ,प्रथाऐ ,व त्यौहार है जो बडी आस्था के साथ मनाये जाते है इन्ही मे से डगैली पर्व व अदृष्य नृत्य भी एक है जो शायद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ,शिमला ,मंडी ,सोलन ,कुल्लू आदि के ग्रामीण क्षैत्रो को छोड कर शायद कही और नही मनाया जाता डगैली व इसके अदृष्य नृत्य का अर्थ है डायनो का पर्व या अदृष्य नृत्य इसे यहा डर के कारण या आस्था के कारण क्यू मनाया जाता है इसका कोई स्पष्ट प्रमाण देखने को नही मिलता और अलग अलग क्षेत्रो मे अलग अलग समय यह पर्व मनाया जाता है | यह पर्व परंपरा है या पर्व इसके पीछे कोई भी पुख्ता प्रमाण नही मिलते फिर भी यह पर्व यहा से आज के आधुनिक समय मे मनाया जाता है । कुछ क्षेत्रो मे यह डरवना पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को तथा कुछ क्षेत्रो मे इसके ठीक पांच से आठ दिनो के बाद भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी व चौदस के दिन मनाया जाता है | डगैली का हिदी अर्थ है डायनो का पर्व ऐसा माना जाता है | इन दौनो रात्रियो को डायने ,भूत ,पिशाच खुला आवा गमन तथा नृत्य करते है इस नृत्य को कोई आम आदमी नही देख सकता इसे केवल तांत्रिक तथा देवताओ के गुर ही देख सकते है | इस दिनो डायनो व भूत प्रेतो को खुली छूट होती है वह किसी भी आदमी व पशु आदि को अपना शिकार बना सकती है | इसके लिए लोग पहले ही यहां अपने बचने का पूरा प्रंबध यानि सुरक्षा चक्र बना कर रख लेते है इन सुरक्षा प्रबंधो की तैयारियां यहा पर रक्षाबंधन वाले दिन से आरभं हो जाती है | रंक्षा बंधन वाले दिन जो रंक्षा सूत्रो पुरोहितो द्वारा अपने यजमानो को बाधां जाता है , उसे डगैली पर्व के बाद ही खोला जाता है |  इसके साथ साथ उसी दिन पुरोहित द्वारा अभिमंत्रित करके दिये गये चावलो या सरसो के दानो के साथ साथ अपने कुल देवता के गुर द्वारा दिये गये रक्षा के चावल के दानो को डगैली पर्व से ठीक पहले अपने घरो ,पशुशालाओ व खेतो मे छिडक दिया जाता है ताकि उनको घरो मे परिवार के सभी सदस्यो पशुशाला मे पशुऔ व खेतो मे फसलो को डायने किसी प्रकार का नुकसान ना पंहुचा सके इसके अलावा भेखल व तिरमल की झाडी की टहनियो को दरवाजे व खिडकीयो मे लगाया जाता है | पहली डगैली की रात्रि को सोने से पहले दरवाजे पर खीरा यानि काकडी की बलि व दूसरी डगैली की रात्रि को अरबी के पतो से बने व्यंजन पतीड जिसे स्थानीय भाषा मे धिधडे भी कहा जाता है की बलि दी जाती है ताकि बूरी शक्तिया उनके घरो मे प्रवेश ना कर सके आज के आधुनिक व वैज्ञानिक युग मे ऐसे त्यौहारो व प्रथाओ पर विश्वास करना कठिन है मगर यहा यह पर्व आस्था या फिर डर किस कारण से मनाया जाता है | इसके पीछे कोई ठोस प्रमाण नही मिलता फिर भी इस पर्व को सैकडो सालो से मनाया जाता है इस पर्व पर चुडेश्वर कला मंच जागल द्वारा शौध कार्य किया गया चुडेश्वर कला मंच के संस्थापक जोगेद्र हाब्बी ने विषेश भेट कहा कि उनकी मंच के पदम श्री विद्या नंद सरैक व गोपाल हाब्बी ने शौध कार्य किया है और सोलन शिमला व सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रो मे लोगो से वार्तालाप किया और उसी आधार पर डगैली गीत व डगैली परिधान तैयार किये और इसका मंचन किया । हाब्बी का कहना है कि इस शौध कार्य के पीछे उनका मकसद समाज में अंध विश्वास फैलाना नही बल्कि हमारी प्राचीन पंरपरा को लुप्त होने से बचाना है । इसी उद्देश्य से उन्होंने इस पर शौध कार्य किया और जो शौध कार्य में सामने आया उसी से यह काल्पनिक नृत्य तैयार किया गया है ।

 

Read Previous

पुलिस ने 48 घंटे में ही सुलझा ली, ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

Read Next

मुख्यमंत्री ने समस्त जमा पूंजी की 51 लाख रुपये की धनराशि आपदा राहत कोष-2023 में दान दी

error: Content is protected !!