Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पत्नी पर खाना खाते समय बंदूक तान कर चलाई गोली अस्पताल में मोत |

News portals सबकी खबर 

लॉकडॉउन के बीच प्रदेश के जिला सोलन से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पत्नी पर खाना खाते समय पहले बंदूक तान दी और फिर गोली भी चला दी। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को उसकी बंदूक सहित हिरासत में ले लिया है। बता दें कि जिला सोलन धर्मपुर थाने में आरोपी की बहू ने बयान दिया हैं कि वह अपने पति के साथ घर की निचली मंजिल में रहते हैं। जबकि उसके सास ससुर और उसका जेठ अपने परिवार के साथ ऊपर की मंजिल में रहते है।

रात करीब 8 बजे उन्हें धमाके की आवाज के साथ चीखने की आवाजें सुनाई दी। जिस पर वह अपने पति के साथ ऊपर गई, तो देखा कि उसकी सास शकुंतला रसोई घर से बाहर निकल रही थी और उसकी पीठ से खून निकल रहा था। ससुर मेहर सिंह सामने कमरे में हाथ में बंदूक लिए खड़ा था, जिससे लग रहा था कि उन्होंने बंदूक से गोली चलाई है। गोली चलने से दरवाजे की जाली में छेद हो गया था तथा रसोई के दरवाजे की जाली में भी छर्रे लगने से छेद हुए थे। टना बाद पीड़िता को अस्पताल धर्मपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सुल्तानपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में धारा 302 तथा आई पी सी 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को बंदूक सहित हिरासत में लिया गया है।

Read Previous

भाजपा ने कांग्रेसियों के प्रदर्शन को बताया नौटंकी |

Read Next

भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में आज आयोजित डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की 119वी जन्मजयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया

error: Content is protected !!