Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

हिमाचल प्रदेश में 11 व 12 अप्रैल को फिर से बारिश , 13 व 14 अप्रैल को मौसम साफ

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल में मौसम विभाग ने प्रदेश के जिला शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा, किन्नौर और लाहुल स्पीति में 11 व 12 अप्रैल को फिर से बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। 13 व 14 अप्रैल को पहाड़ों पर भी मौसम साफ बना रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में विभाग द्वारा 14 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ बना रहा। हालांकि इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों के तापमान में बुधवार के मुकाबले गिरावट आई है। चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।

ऊना व कल्पा में एक-एक डिग्री तक पारा लुढ़का है। ऊना का पारा 34 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सुंदनरगर में भी दिन के समय गर्मी जमकर पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पहाडों पर 11 व 12 अप्रैल को फिर से बारिश होगी। जबकि मैदानी इलाकों में 14 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा।

कहां, कितना तापमान

जिला  अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    21.04     10.5

सुंदरनगर  29.1       11.6

भुंतर       26.1       10.6

कल्पा     13.2       1.4

धर्मशाला  —-     10.8

ऊना       34.4       14.0

नाहन      28.9       15.9

सोलन     29.2       9.6

कांगड़ा    29.7       13.5

बिलासपुर 31.0       14.5

हमीरपुर   29.7       10.5

चंबा       26.7       9.9

डलहौजी  14.4       8.6

केलांग     5.7        -2.2

Read Previous

रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी चतुर्थ वर्ष की संजना ने प्रथम जबकि सुमिता ने दूसरा व अर्चिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

Read Next

बैंक मैनेजर संग गारंटर को पुलिस ने किए गिरफ्तार

error: Content is protected !!