Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

बीते 24 घंटो में प्रदेशभर में 92 संक्रमित

News portals-सबकी खबर (शिमला)

प्रदेश में शनिवार को 92 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा में 43, सिरमौर में 24, हमीरपुर और कांगड़ा में 8-8, मंडी-कुल्लू में 4-4 और शिमला में एक मामला आया है। चंबा जिले में एक साथ 43 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें 40 मामले मोहल्ला धड़ोग से हैं। अन्य तीन मामले मंगला और किलाड़ से हैं। कांगड़ा जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। ये मामले ज्वालामुखी, पालमपुर और जयसिंहपुर से हैं कुल्लू में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। 25 वर्षीय एक व्यक्ति शमशी में पॉजिटिव पाया गया है जोकि दिल्ली से 31 जुलाई को आया है। 41, 26 और 20 वर्षीय तीन मजदूर निरमंड में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग क्वारंटीन में थे,


हमीरपुर जिले में चार महिलाओं समेत कुल आठ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग पहले से ही गृह संगरोध में रह रहे थे। इनमें हमीरपुर तहसील के गांव नेरी का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वह 28 जुलाई को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से आया था। 29 जुलाई को चंडीगढ़ से आई बीड़ बगेहड़ा क्षेत्र के गांव बाहरू की 53 वर्षीय महिला, 25 जुलाई को जालंधर से आया चौरी क्षेत्र के गांव स्पाहल का 32 वर्षीय व्यक्ति और 31 जुलाई को बिहार के मुजफ्फरपुर से आया जंगलबैरी क्षेत्र के समोना गांव का 38 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है।जबकि एक 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सहित दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं।

गांव गलोट कलां डाकघर चंगेर का 57 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। वह एक अगस्त को लुधियाना से आया था। इनके अलावा धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल की तीन महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 22, 56 और 32 वर्षीय ये तीनों महिलाएं 31 जुलाई को गाजियाबाद से आई थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए दो लोगों में भोरंज तहसील के गांव डबरेहड़ा की 18 वर्षीय युवती और गांव घरान डाकघर बगवाड़ा का 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है। ये दोनों एनआईटी स्थित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 348 हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 291 लोग ठीक भी हो गए हैं। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के 54 एक्टिव मामले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के विभिन्न चिकित्सा खंडों से नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न ब्लॉकों से कुल 251 सैंपल लिए गए। इनमें से भोरंज से 45, बड़सर 41, टौणी देवी 14, सुजानपुर टीहरा 80, नादौन 46, गलोड़ 20 और मेडिकल कालेज अस्पताल से 5 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। वहीं सिरमौर जिले में 24 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल इसकी पुष्टि की है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा, उनके पिता, कुक, ड्राइवर समेत काम करने वाले स्टाफ के 10 सदस्यों के लिए कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बीते दिन एक सैनिक दूल्हा कोरोना पॉजिटिव आया था। दूल्हे की बहन नड्डा के घर की केयरटेकर है। एहतियातन तौर पर इनके सैंपल लिए गए हैं। इसकी पुष्टि झंडूता एसडीएम विकास शर्मा ने की है।

 

Read Previous

कोरोना ब्लास्ट:- जिला सिरमौर में आज कोरोना के 13 मामले , ऊर्जा मंत्री की पत्नी, भतीजा व खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष की पत्नी व बच्चे भी संक्रमित

Read Next

अब कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी भी छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं बेठ सकेंगे |

error: Content is protected !!