Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

“होली के रंग, राष्ट्र निर्माण के संग” युग युगांतर से होली का पर्व अज्ञान, असत्य और अन्धकार स्वरुप ‘होलिका’ पर ज्ञान, सत्य, शील, भक्ति और प्रकाश स्वरूप ‘प्रहलाद’ की विजय का प्रतीक है। स्वामी विज्ञानानंद !

न्यूज़ पोर्टल्स : सबकी खब
“दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान” द्वारा अपने स्थानीय आश्रम में “होली” के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय “विलक्षण योग एवं ध्यान शिविर के आज द्वितीय दिवस संस्थान की ओर से “श्री आशुतोष महाराज जी” के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि आर्यावर्त जगद्गुरु भारत दिव्य पर्वों दिव्य भूमि है। यहाँ मनाया जाने वाला प्रत्येक पर्व आध्यात्मिक एवं आत्मिक स्तर की उपज है। परन्तु आधुनिक वैज्ञानिक युग में जहाँ भौतिक विज्ञान द्वारा भौतिक सुख सुविधाओं का विकास हुआ है वहीँ मनुष्य की आंतरिक एवं आत्मिक क्षमताओं का हनन हो रहा है। चूंकि आज भारतवासी प्रत्येक पर्व को भौतिक और बौद्धिक स्तर पर मनाते है फलतः होली, विजयदशमी, दीपावली, लोहड़ी जैसे प्रत्येक पर्व अपनी गरिमा खोते हुए प्रतीत हो रहे हैं।


स्वामी जी ने “होली” पर्व की तात्विक परिभाषा के बारे में बताते हुए कहा कि युग युगांतर से होली का पर्व अज्ञान, असत्य और अन्धकार स्वरुप ‘होलिका’ पर ज्ञान, सत्य, शील, भक्ति और प्रकाश स्वरूप ‘प्रहलाद’ की विजय का प्रतीक है। विडम्बना है कि आज भारत देश में होली के पावन पर्व पर युवा वर्ग नशा करता है व रासायन युक्त अबीर व गुलाल का प्रयोग कर व जल की व्यर्थ बर्बादी कर इस पर्व को विकृत रूप प्रदान कर रहा है। आज आवश्यकता है कि इस पर्व पर नशे की, आतंकवाद की, भ्र्ष्टाचार की,अज्ञानता की, आलस्य की होलिका जलाएं व जल बचाकर “वंदे मातरम्” के स्वप्न को साकर करते हुए अपनी भारतीय संस्कृति का संरक्षण करें। जिससे सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हो सके।


ध्यान देने योग्य है कि आज संस्थान के “अन्तरक्रान्ति” प्रकल्प “कारागार सुधार परियोजना एवं पुनर्वास कार्यक्रम” के अंतर्गत “तिहाड़ जेल” में कैदी बंधु जनों द्वारा संस्थान के सहयोग से समाज कल्याण व कैदी बंधुओं के उत्थान हेतु पलाश के फूलों व आयुर्वेदिक उत्पादों से प्राकृतिक गुलाल तैयार किये जाते हैं। जोकि पूर्णतः रासायन मुक्त होने के कारण स्वास्थ्य हेतु भी लाभप्रद हैं। आज आश्रम परिसर में जहां विश्व शान्ति की मंगल कामना करते हुए साधकों ने सामूहिक ध्यान एवम् दिव्य मन्त्रों का विधिवत उच्चारण किया वहीँ साधकों नेहोली के रंग, राष्ट्र निर्माण के संग की उक्ति को क्रियान्वित कर “तिलक होली” मनाते हुए एक दूसरे को प्राकृतिक रंगों से “तिलक” लगा कर समाज को जल बचाने का सन्देश भी दिया। साध्वी सरब भारती व इश्वरप्रीता भारती ने दिव्य भजनों का गायन कर साधकों का सकारात्मक मार्ग दर्शन भी किया।

Read Previous

2 सेक्टरों में बांटा पांवटा होली मेला स्थल: एलआर वर्मा । दोनो में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात। मेले के दौरान चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी। पांवटा यमुनाघाट पर सतर्क रहेंगे स्थानीय गोताखोर। ऐतिहासिक मेले में हर वर्ष पहुँचते है लाखों श्रद्धालु।

Read Next

चोरी के दोषी को 5 माह कैद व 500 जुर्माने की सजा। दोषी ने पांवटा गेस्ट हाउस में एमडीएस कर रही छात्रा के कमरे से उड़ाई थी नगदी, जवैलरी, पर्स व दस्तावेज। पांवटा की अदालत ने बुधवार को सुनाई सजा।

error: Content is protected !!