Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

संत निरंकारी चेरिटेबल फांउडेशन के सौजन्य से193 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

न्यूज़ पोर्टल्स/पोंटा साहिब

पावंटा साहिब 3 मार्च 2019ः सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार रविवार को संत निरंकारी चेरिटेबल फांउडेशन के सौजन्य से पावंटा साहिब संत निरंकारी सत्संग भवन में 12वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 193 श्रद्धालुओं रक्तदान किया,  इस रक्तदान कैम्प का उदघाटन  राजीव बिंदल विधान सभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश ने किया। उन्होंने  निरंकारी भगतों के रक्तदान  करने के उत्साह व श्रद्धा भावना की बहुत प्रशंसा करते हुए कहा यहां पर श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धाभाव व उत्साह से रक्तदान करते हैं। इसके अलावा उन्होंने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण जैसे महान सामाजिक कार्य के लिए सन्त निरंकारी मण्डल व सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की प्रशंसा की।

इस मौके पर संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के0 के0 कश्यप जी ने बताया कि चंडीगढ़ जोन का वर्ष 2018-19 का 20वां कैम्प है जिसमें अब तक 5000 युनिट से अधिक रक्तदान हो चुका है। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के दिए गये आदेश की पालना की ‘‘इंसानी खुन नालियों में नहीं नाडियों में बहना चाहिए‘‘। निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज रक्तदान लगाकर संसार में अमन चैन और भाईचारें की स्थापना में एक बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं वहीं बिना किसी भेदभाव के संसार में हर वर्ग को परमात्मा के ज्ञान के साथ जोड़कर मानवता का कल्याण कर रहे हैं।

इस मौके में स्थानीय विधायक सुखराम चैधरी, नगर निगम की अध्यक्षा  कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष  नवीन शर्मा, अरूण शर्मा उधोगपति व्यापार मण्डल प्रधान  अनिंदर सिंह नौटी विशेष रूप से उपस्थित रहे सबने मिशन द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कामों की प्रशंसा की। इस शिविर में नाहन, सिरमौरीताल, शिलाई,  दिलमन और आसपास के क्षेत्रों की संगतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस मौके पर सिया राम, राजीव बिंदल जी, जोनल इंचार्ज  के0 के0 कश्यप,  एस0 एल0 बासी क्षेत्रीय संचालक संत निरंकारी सेवादल व नाहन की संयोजक  कौशल्या अग्रवाल  व सारे रक्तदाताओं और समुची साधसंगत तथा गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।

इस कैम्प का संचालन इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज शिमला की टीम डाॅ0 कंचन सिंह  और सरकारी मेडिकल काॅलेज नाहन की टीम राजेश  शर्मा टेक्नीशियन ब्लड बैंक की देख रेख में हुआ।उन्होंने निरंकारी मंडल की तरफ से टीम के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Read Previous

शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान का हुवा जोरदार स्वागत, भजौन पंचायत को दिए विधायक निधी से 13 लाख रुपये ।

Read Next

पांवटा साहिब के एन एच 07  से सब्जी मंडी सड़क मार्ग का खस्ताहाल ।

error: Content is protected !!