Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

गिरिपार क्षेत्र के दुगाना गांव की बेटी महिमा पुंडीर का सीनियर वीमेंस हॉकी नेशनल कोचिंग कैम्प में चयन।

न्यूज़ पोर्टल्स- सबकी खबर
सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के दुगाना गांव की बेटीमहिमा पुंडीर का सीनियर वीमेंस हॉकी नेशनल कोचिंग कैम्प में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर । जानकारी के अनुसार पांवटा कॉलेज की छात्रा महिमा पुंडीर का चयन सीनियर वीमेंस नेशनल कोचिंग कैम्प बेंगलुरु के लिए हुआ। उभरती हॉकी खिलाड़ी महिमा पांवटा कॉलेज की छात्रा है। महिमा सीनियर, जूनियर व सब जूनियर हॉकी में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर चुकी है। सीनियर नेशनल में बेहतर खेल के आधार पर चयन हुआ है। कैम्प 26 अप्रैल से 9 जून 2019 तक बंगलुरु में चलेगा।


इसी वर्ष , हरियाणा के हिसार में सीनियर नेशनल बी-पुल के टूर्नामेंट 1 से 8 फरवरी 2019 तक चली थी। जिसमे हिमाचल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्रदेश हॉकी की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। महिमा ने बतौर गोलकीपर शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद महिमा का चयन सीनियर वोमेन्स हॉकी इंडिया कैम्प 2019 के लिए हुआ हैं। बंगलुरु में 26 अप्रैल से 9 जून 2019 तक चलेगा।


इससे पहले महिमा ने माजरा हॉकी हास्टल से गोलकीपर के रूप में भी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। सीनियर, जूनियर व सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भी खेल से खूब प्रभावित कर चुकी है।
दुगाना निवासी महिमा के पिता दीपचंद पुंडीर, मां गुलाबी देवी व सबसे बड़ी बहन शारीरिक शिक्षका कमलेश तोमर ने बताया कि शुरू से ही खेल के प्रति रुचि रही है। जिसके चलते ट्रायल के बाद हिमाचल शिक्षा बोर्ड के माजरा हॉकी हॉस्टल में प्रवेश मिला। कड़ी मेहनत कर गोलकीपर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। महिमा के खेल में आगे बढ़ने के लिए परिजनों ने माजरा हॉस्टल के हॉकी कोच चंद्रशेखर व वेद प्रकाश शर्मा को देते हैं।

बेहतर खेल कर देश के प्रतिनिधत्व की शुभकामनाएं दी है। महिमा ने कहा कि बड़ी बहन कमलेश तोमर खुद भी राज्य स्तर की बॉलीबाल खिलाड़ी रही है। अपने कोच व बड़ी बहन के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। अपने परिजनों, बढ़ी बहन व हॉकी कोच की उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास जारी है।

Read Previous

राजेन्द्र सिंह नारंग बने सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान/ नागरा गुट को केवल महासचिव पद पर ही मिल सकी जीत।

Read Next

नघेता विद्यालय का बारहवीं कक्षा का परिणाम रहा 92 प्रतिशत

error: Content is protected !!