Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा हिमाचल-कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते नजर आये योगी

News portals-सबकी खबर (कुल्लू)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल देवभूमि है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है और 2023 तक पूरा होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। एक विकसित भारत है और सुरक्षित भारत भी बन गया है।हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों ने जब भी भारत को आवश्यकता पड़ी, सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। कारगिल युद्ध हो या उससे पहले के हर युद्ध में हिमाचल के वीर जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर भारत की आन,बान और शान की रक्षा की। पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल को भारत का दूसरा घर मानते हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी प्रदेश से हैं।हिमाचल प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता, क्या कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हो पाता। क्या हिमाचल में हर घर नल व जल की सुविधा मिल पाती। जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता, भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकता, उन्हें सत्ता में आने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए

Read Previous

बारिश की बौछार के साथ बड़ा ठंड का प्रकोप

Read Next

BJP राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संगड़ाह में घर-घर जाकर मांगे Vote

error: Content is protected !!