Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

मुंबई से लौटी कांगड़ा जिले की महिला कोरोना पॉजिटिव

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा )

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांगड़ा जिले में घुरकड़ी की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिन पहले मुंबई से लौटी थी। महिला का कोविड-19 सैंपल राजेंद्र प्रसाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के मुताबिक महिला मुंबई में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है। नौ मई को महिला परिवार के दो सदस्यों और एक अन्य (जो कि नादौन में उनके साथ बैठा) के साथ मुंबई से टैैक्सी में घर पहुंची थी। टैैक्सी चालक नौ मई को ही मुंबई लौट गया। महिला नौ मई से अपने घर में क्वारंटीन थी। 12 मई को महिला को सर्दी, बुखार के लक्षण सामने आए। 13 मई को कोविड-19 सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।


वहीं, हिमाचल के सिरमौर जिले के पावंटा साहिब की हरि ओम कॉलोनी (वार्ड~4 ) में एक परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली रेड जोन से लौटी 30 वर्षीय महिला व उसकी सात वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 12 मई को इनके सैंपल लिए गए थे।
प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 29 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 70 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं।

राज्य में अब तक 24776 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7551 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 13190 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

Read Previous

पांवटा साहिब में कोरोना वायरस के दो मामले आने से मचा हड़कप, दिल्ली से लौटी थी माँ बेटी

Read Next

कोविड-19 के दो नए मामले आने पर पांवटा साहिब के तेजा सिंह कॉलोनी से तारुवाला गुरुद्वारा के साथ लगते क्षेत्र किए सील-डीएम

error: Content is protected !!