Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेश में बदलेगा मौसम; अलर्ट जारी, तूफान की चेतावनी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश में मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला मंडी में गर्म हवाओं के चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है। छह शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया हैं।

लू की चेतावनी के बीच ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, धोलाकुआं, बर्थिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऊना का पारा एक बार फिर 44.3 डिग्री के पास पहुंच गया है। सुंदरनगर, नाहन, कांगड़ा, मंडी का अधिकतम तापमान 38 और 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं प्रदेश में लोगों को शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज किया जाएगा।10 जून से यह पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा और 11 जून तक अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने इस बीच प्रदेश में सभी जगह भारी बारिश होने और तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। इससे प्रदेश में एक तो सूखे की स्थिति से निजात मिलेगी, दूसरा बढ़ते तापमान पर भी ब्रेक लगेगी। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से साफ चल रहे मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि नौ जून को पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक दे रहा हैं। 10 ओर 11 जून को यह काफ़ी सक्रिय रहेगा और लोगों को गर्मी से काफ़ी राहत मिलेगी। इस बीच तेज़ तूफान चलेगा ओर भारी बारिश होगी।

Read Previous

निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह भाजपा में शामिल

Read Next

महिलाओं ने ठाना भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही रहेगी-प्रतिभा सिंह

error: Content is protected !!