Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 8, 2024

हम बाकी राजनीतिक दलों से अलग हैं, हम समाज की बेहतरी के लिए दिन रात काम करते हैं : कश्यप

Newsportals-सबकी खबर (सिरमौर)

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन सिरमौर जिले के दो दिवसीय दौरे पर नाहन मंडल में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, विनय गुप्ता और प्रताप ठाकुर मौजूद थे।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल में हमारी सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन काम कर रही है।
यदि आप डबल इंजन सरकार का सही अर्थ देखना चाहते हैं तो यह हिमाचल है जिसे हमें देखना चाहिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए सकारात्मक काम किया है।
हिमाचल शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में एक अग्रणी राज्य बना है। आयुष्मान भारत और हिम केयर जैसी हमारी योजनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहसिक उदाहरण बनने है।


उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हम आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार बहुमत से जीतेंगे।
हम बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं और बूथ हमारी पार्टी की ताकत है। हमारे सभी 7792 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहे हैं, मैं अपने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का उल्लेख करना चाहूंगा जिसे कार्यकर्ता महीने के हर आखिरी रविवार को सभी बूथों पर सुनते हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल का समग्र विकास हुआ है। हम बाकी राजनीतिक दलों से अलग हैं, हम समाज की बेहतरी के लिए दिन-रात काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में नगर निगम शिमला और आम चुनावों के लिए तैयार हैं। हम निश्चित रूप से राज्य में आने वाले सभी चुनाव जीतेंगे।

Read Previous

पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस के लोग गिरिपार के हाटियों को वेवकूफ बनाते रहे – डॉ मामराज पुंडीर

Read Next

डब्ल्यूएचओ ने दी बड़े प्रकोप की चेतावनी -कोरोना महामारी के बीच अब खसरे का खतरा

error: Content is protected !!