Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

विनय कुमार ने सगड़ाह के लुधियाना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की

News portals-सबकी खबर (संगडाह  ) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगडाह के लुधियाना में बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल युवाओं को देश हित में राष्ट्र को मजबूत करने में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का हमेशा मान बढ़ाया है और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिरमौर और हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल में विद्यार्थियों का अच्छा भविष्य है और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हमें शिक्षा की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

*लुधियाना खेल मैदान में मंच निर्माण के लिए 4 लाख की घोषणा*
   विनय कुमार ने कहा कि लुधियाना के इस खेल मैदान को और अच्छी तरह से विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस खेल मैदान  में मंच निर्माण के लिए प्रथम चरण में 4 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैदान में बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी जिसके लिए उन्होने जल शक्ति और बिजली विभाग को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इस मैदान में आने वाले समय में और अधिक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे ऐसी आशा करते हैं। विनय कुमार ने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट क्लब को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी युवाओं के लिए किए जाने चाहिए।  बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना के अध्यक्ष वीरेंदर ठाकुर और सचिव सुभाष ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। गांव की बेटियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। विधानसभा उपाध्यक्ष को बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना ने शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
 *प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं 86 टीम*
     इस प्रतियोगिता में 86 टीमों के करीब 900 खिलाडी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार एक लाख रूपये तथा द्वितीय पुरस्कार में 51,555 रूपये रखे गए हैं। खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का इस कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार जताया। उन्होने कहा कि रेणुका चुनाव क्षेत्र डॉक्टर परमार का चुनाव क्षेत्र है और रेणुका क्षेत्र को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होने कहा कि डॉक्टर प्रेम सिँह ने 6 बार रेणुका विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2012 से विनय कुमार हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Read Previous

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के भोरंज में 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Read Next

शिमला सहित पूरे प्रदेश का वातावरण राममय : डॉ राजीव सहजल

error: Content is protected !!