Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 9, 2024

प्रदेश विधानसभा पहले शीतकालीन सत्र में विधायकों की शपथ से पहले सदन में हुआ हंगामा

 

News portals-सबकी खबर (धर्मशाला ) प्रदेश विधानसभा पहले शीतकालीन सत्र में विधायकों की शपथ से पहले सदन में हंगामा हुआ । प्रदेश कि नई कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व जयराम सरकार के खुले दफ्तर बंद करने के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्र शुरू होने से पहले ही मुद्दा उठा दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सामान्य परिस्थिति नहीं है। हिमाचल में पहली बार ऐसा हुआ है कि 5 साल के लिए चुनी गई सरकार की आखिरी साल के फैसले बिना नई कैबिनेट बने या विधायकों की शपथ के पलट दिए गए। इस तरह से सरकार का कार्यकाल 4 साल ही रह जाएगा। भाजपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी भी की। कांग्रेस की तरफ से भी बहस का जवाब दिया गया।बाद में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने की बधाई दी और कहा कि जो ऑब्जेक्शन उन्होंने सदन में उठाया है, उसका जवाब वह देंगे, लेकिन पहले विधायकों की शपथ हो जाए 23 नए विधायक चुनकर आए हैं। अब राज्यपाल अभिभाषण पर जवाब के दौरान मुख्यमंत्री इस बारे में अपनी बात रखेंगे। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के लिए सत्तापक्ष व विपक्ष ने सर्वसम्मति से चंबा के भटियात से विधायक कुलदीप पठानिया का नॉमिनेशन कर दिया गया है।सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधानसभा सचिव के पास पहुँचनकर नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा में अब गुरुवार को अध्यक्ष को चुना जाएगा। साथ ही उपाध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा।

Read Previous

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया राज्य स्तरीय ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का शुभारंभ

Read Next

प्रदेश में आगामी 3 दिन तक मौसम विभाग ने ठंडी हवाएं चलने का अलर्ट जारी

error: Content is protected !!