Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

समय पर बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश में 33 फीसदी तक रबी फसलें तबाह

News portals-सबकी खबर (शिमला ) प्रदेश में समय पर बारिश नहीं होने के कारण  प्रदेश में  33 फीसदी तक फसलें तबाह हुई हैं। प्रदेश के  बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में रबी कि फसल तबाह हैं। अन्य पांच जिलों में 33 फीसदी से नीचे फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 9,462 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। राज्यभर से फील्ड से आई अधिकारियों की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।बताया जा  रहा हे कि प्रदेश के सिर्फ दो जिले किन्नौर और लाहौल स्पीति ऐसे हैं, जहां के कृषकों को नुकसान नहीं हुआ है। मौसम की सबसे अधिक मार बारिश पर आधारित क्षेत्रों पर पड़ी है। गेहूं, जौ और मटर की फसलें बारिश नहीं होने से प्रभावित हुई हैं। प्रदेश के 10 जिलों में कुल 4,01,853 हेक्टेयर भूमि में रबी फसलों की बिजाई होती है। इसमें से 85538.20 हेक्टेयर भूमि में 15 से 33 फीसदी तक फसलों को नुकसान हुआ है। हमीरपुर में सबसे अधिक 2857.78 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।उधर ,राज्य के कृषि निदेशक डॉ. राजेश कौशिक ने बताया कि समय पर बारिश न होने से दो जिलों को छोड़कर अन्य सभी दस जिलों में रबी फसलों को कुल 9462.13 लाख का फसली नुकसान हुआ है। इनमें गेहूं, जौ और मटर की फसल प्रमुख हैं। ये वही क्षेत्र हैं, जहां के किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर हैं।

आर्थिक नुकसान लाख में
बिलासपुर        775.78
चंबा              229.38
हमीरपुर          2857.78
कांगड़ा           571.01
कुल्लू            61.96
मंडी             1544.00
शिमला           1657.15
सिरमौर           822.17
सोलन            849.29
ऊना             93.62

Read Previous

महिलाओं ने हासिल की IDP की गतिविधियों व उद्देश्यो संबंधी जानकारी

Read Next

खुफिया एजेंसियों ने किए कई चिंताजनक खुलासे ,केंद्र सरकार भी व्यापक स्तर पर जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी

error: Content is protected !!