Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 14, 2024

गांव बोगधार में हुआ रेणुकाजी मंडल का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)  भाजपा रेणुकाजी मंडल इकाई द्वारा गुरुवार को उपमंडल संगड़ाह के गांव बोगधार में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा State President बलदेव भंडारी ने की। इस दौरान उन्होंने PM Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, गत 9 वर्षो में भारत के दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, राम मंदिर निर्माण व कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिन्हें पहले असम्भव कहा जाता था। उन्होंने हिमाचल को अपना दूसरा घर मानने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई AIMS, अटल टनल, IIM, IIT, वंदे भारत ट्रेन व Medical College जैसी सौगातों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र की उपलब्धियां व योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कनयाल व नारायण सिंह, राजेंद्र ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, मनोज ठाकुर, जीया लाल, ममता रींटा तथा बाबू राम आदि मंडल व विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि, गत विधानसभा चुनाव के दौरान BJP द्वारा बोगधार निवासी 3 बार भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रहे बलवीर चौहान को उनका Congress को Vote की अपील संबंधी 1 Audio Vira होने के बाद पार्टी से निष्कासित किया गया था। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में कांग्रेस समर्थक के रूप में जाने जाने वाले बलवीर चौहान के गांव में शक्ति प्रदर्शन भी भाजपा के इस सम्मेलन का 1 मुख्य उद्देश्य था।

Read Previous

मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया

Read Next

दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

error: Content is protected !!