Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बाढ़-बारिश को लेकर की फ़ोन पे बात

News portals -सबकी खबर (शिमला) केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से फ़ोन पर बातचीत कर स्थिति का जायज़ा लिया व केंद्र सरकार द्वारा हालतों पर बारीकी से नज़र रखे जाने की बात कही।अनुराग ठाकुर ने कहा “ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते हो रहे जान-माल के नुक़सान की घटनाएँ दुःखद हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगा है जिसमें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मैंने मुख्यमंत्री  सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल जी से बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए कई बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की है |इस दौरान  ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा, “हिमाचल की स्थिति पर केंद्र सरकार की पूरी गंभीरता के साथ नज़र बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु हम पूरी तरह तैयार हैं और राज्य सरकार को हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं|

Read Previous

सेब उत्पादकों के मामले सुलझाने में सरकार विफल : भाजपा

Read Next

24 घंटे से जारी भारी बारिश से संगड़ाह में सड़कों के साथ-साथ घर भी भूस्खलन की चपेट मे आए

error: Content is protected !!