Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

एक की गांव की दो लडकियों ने की आत्महत्या

News portals-सबकी खबर (काँगड़ा)

हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के दैहण गांव  में दो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। एक  14 साल की तो दूसरी  19 साल की बताई जा रही है  दोनों लड़कियां एक ही गांव की रहने वाली थीं।

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने पालमपुर के पास राजपुर रेलवे पुल से शुक्रवार दोपहर को छलांग लगाकर जान दे दी। जमा दो पास करने के बाद यह युवती प्राइवेट छात्रा के रूप में आगे की पढ़ाई कर रही थी। वहीं, नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय दूसरी लड़की ने दैहण स्थित घर में फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिए हैं। एक केस पालमपुर तो दूसरा भवारना थाने में दर्ज किया गया है। लड़की ने फंदा क्यों लगाया, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।


रेलवे पुल से छलांग लगाने वाली दैहण की दूसरी लड़की गंभीर घायल हो गई। इसे पालमपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, टांडा अस्पताल में इसकी मौत हो गई। पुलिस की माने तो यह लड़की नाबालिग है। लेकिन, गांव वालों ने यह लड़की बालिग बताई है। दोनों ही दैहण गांव से थीं डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि दैहण गांव की दो लड़कियों ने आत्महत्या की है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Previous

कॉलेज स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के हक में नहीं सरकार

Read Next

निजी विश्विद्यालय में पढ़ने वाले एक युवक ने लगाया फंदा

error: Content is protected !!