Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2024

ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, चार महिलाएं घायल

News portals-सबकी खबर (कुल्लू )

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बाशिंग के साथ लगते इलाके में ब्यास नदी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है , नदी में राफ्ट पलटने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। दो महिलाओं ने जहां इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान को गंवाई तो वहीं अन्य चार महिलाएं इस दौरान घायल हुई है।

बताया जा रहा है कि कुल्लू-मनाली घूमने के लिए सैलानी मुंबई से आए थे। सभी महिलाओं ने दोपहर के समय बवेली से राफ्टिंग करने का मन बनाया। इसके बाद सेऊबाग से देवधाम तक होने वाली राफ्टिंग के सफर पर महिलाएं राफ्ट में सवार हुई। राफ्ट में छह महिलाओं के साथ एक पायलट मौजूद था।

ब्यास नदी में जैसे ही राफ्ट बाशिंग के पुलिस लाइन के साथ पहुंची तो राफ्ट अचानक से पानी के तेज बहाव में पल्ट गई। जिसमें दो की मौत गई जबकि चार घायल महिलाओं को अन्य राफ्ट संचालको ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे में साकेश पत्नी राणवी इंदौर, 72 वर्षीय रुकईया पत्नी दाहोद महाराष्ट्र की मौत हो गई है।

वहीं इस दौरान तसनीम पत्नी खेरीवाला, मश्यिम पत्नी जैनूदीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज महाराष्ट्र व रराीदा पत्नी कुतवूदीन घायल हुए है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस की टीम मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

Read Previous

देवता के दरबार में ग्रामीणों ने लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार का फैसला लिया

Read Next

प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली का दिल्ली के एम्स में निधन

error: Content is protected !!