Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 7, 2024

दुःखद : दर्दनाक हादसा : जामना बीट में जंगल मे आग भुजाते हुए वन कर्मी कल्याण सिंह की मौत l

News portals-सबकी खबर(कफोटा)

वन परिक्षेत्र कफोटा के अंतर्गत जामना बीट में वन कर्मचारी की पांव फिसलने से मौत हो गई है। जिसके चलते समूचे क्षेत्र में शौक का माहौल है। संबंधित विभाग ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम के बाद वन कर्मचारी के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जामना बीट के अंदर जंगल में आग लगी हुई है। आग को भुजाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी कल्याण सिंह, विभागीय कर्मचारियों सहित जंगल में गए हुए थे। जंगल में तेज आग की लपटों के बीच घनघोर धुएं ने अपना डेरा डालकर रखा था। आग भुजाने के लिए कल्याण सिंह घंटो से मशक्कत कर रहे थे, तभी घनघोर धुएं के बीच कल्याण का पांव फिसल गया और खुद को नही संभाल पाए।

पांव फिसलने से कल्याण सिंह गहरी खाई में जा गिरे और शरीर में दर्जनों जगह जानलेवा चोटे आ गई थी। वन विभाग के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने कल्याण सिंह को उतराखंड के लैमन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सारी कोशिश कल्याण सिंह को नही बचा पाई और डाक्टरों ने उक्त कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया।

उधर,रेणुका मंडल अधिकारी उर्वशी ठाकुर ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि वन विभाग के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात हो गई है। विभाग ने मेहनती, कर्मठ और निष्ठावान कर्मचारी को खोया है।विभागीय नियमानुसार कल्याण सिंह के परिजनों को संभव सहायता की जाएगी, कल्याण सिंह की कमी हमेशा रहेगी। रेणुका वन मंडल के सभी कर्मचारियों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है।

Read Previous

गिरिपार के कोटी बोंच में ठारी माता मंदिर बोंच में शांत पर्व का आयोजन

Read Next

बीएसएफ टीम ने जीती हरिपुरधार मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता

error: Content is protected !!