Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

विधानसभा चुनावी वेला में रघुनाथ के दरबार पहुंच रहे टिकट के दावेदार

News Portals सबकी खबर(कुल्लू) 

विधानसभा चुनाव का कुछ दिन बाद नगाड़ा बजने वाला है। जिला कुल्लू से टिकट के दावेदारों की धुकधकी भी बढ़ने लगी है। टिकट के चाहवान दशहरा उत्सव के बहाने रघुनाथ की नगरी में जिले भर से पधारे 300 से अधिक देवी-देवताओं के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। 
वहीं, भाजपा और कांग्रेस टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल करने में जुट गई है। कभी भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से टिकट के चाहवान सक्रिय हो गए हैं। 

देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में देव समाज की अहम भूमिका है। जिला वासियों की अपने देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि दशहरा के बहाने टिकट के दावेदार देवताओं के अस्थायी शिविरों में जाकर आशीर्वाद मां॒ग रहे हैं। देव समाज के देवलुओं को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि चुनाव के समय देवी-देवताओं की भी बड़ी कृपा रहती है। 
बता दे कि दशहरा के देवमय माहौल के बीच शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, किशोरी लाल सागर, अमित सूद, हितेश्वर सिंह, चांद किशोर, भीम सेन शर्मा, नरोत्तम ठाकुर के अलावा कांग्रेस से सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह सहित कई कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने देवताओं की शरण में पहुंचकर आशीर्वाद लिया है। 

Read Previous

प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नगर नियोजन विभाग से बाहर होंगे 400 गांव, नियम तैयार

Read Next

टिटियाना में उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, 21 परिवारों ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थामा

error: Content is protected !!