Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

भारत तोड़ने की बात करते हैं वो भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं : दत्त

News portals- सबकी खबर (शिमला)

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा काँग्रेस एक तरफ जोर-शोर के साथ भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, पर यात्रा का उद्देश्य भारत तोड़ने का लग रहा है, क्यूंकि जो यात्रा मैप तैयार किया गया है, उसमें हिमाचल को शामिल नहीं किया गया है। जबकि कांग्रेस देश की एकता के लिए लड़ने का दावा करती है, उसने पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित पठानकोट को कवर करते हुए हिमाचल प्रदेश को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। काँग्रेस के इस कृत्य से यही प्रतीत होता है कि उनके नेताओं की नजर में हिमाचल प्रदेश का कोई महत्व और अस्तित्व ही नहीं है। इनकी सोच तो देखिए जिन राज्यों में यह यात्रा नहीं जा रही है वहाँ से यह “अतिथि यात्रियों” के तौर पर यात्रा से जुड़ने के लिए जनता से कह रहे हैं, भला अपने देश में कोई कैसे अथिति यात्री हो सकता है?

हिमाचल की जनता का यह अपमान जो काँग्रेस के नेताओं ने किया है, उसका जवाब हिमाचल की जनता इस चुनाव में देगी और कांग्रेस के नेताओं को दिखा देगी की हिमाचल का अस्तित्व कितना विराट है। दत्त ने कहा कि।बड़ा हास्यपद है, जो भारत तोड़ने की बात करते हैं वो भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। काँग्रेस के दिल्ली के राजकुमार कहते हैं, भारत एक राष्ट्र नहीं है, राज्यों का एक संघ है, टुकड़े- टुकड़ें गैंग के असली सरगना तो ये लोग हैं, जो देश को मात्र एक जमीन का टुकड़ा समझते हैं। इनके मुंह से भारत जोड़ों यात्रा शोभा नहीं देती। कांग्रेस कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, लेकिन यह अराजकता पैदा करने और राष्ट्र को तोड़ने का एक पारिवारिक संघ है। भारत की अवधारणा, गौरवमयी इतिहास को मलीन करने की कांग्रेस की परंपरा रही है। कांग्रेस वन नेशन-वन टेंशन है।

काँग्रेस एक खतरनाक चाल चल रही है, क्योंकि वे वोटों से नहीं जीत सकती इसलिए विभाजन में अपना भविष्य तलाश रही है, तभी तो भारत के चुनिंदा राज्यों से ही यात्रा निकाली जा रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर अपने प्रदर्शन चित्रों को बदल दिया है, लेकिन प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्कू सहित राज्य के एक भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अब तक अभियान का समर्थन नहीं किया है। कांग्रेस इस साल के अंत में अपने चुनाव अभियान के लिए हिमाचल प्रदेश में कई हाई-प्रोफाइल नेताओं के दौरे को लेकर योजना बना रही है, और दूसरी तरफ हिमाचल को इस यात्रा में शामिल ना करना काँग्रेस के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ों यात्रा से हिमाचल प्रदेश को नजरअंदाज कर दिया है, जबकि यह यात्रा कर्नाटक को व्यापक रूप से कवर करेगी, जहां कुछ ही महीनों में चुनाव होने हैं।

Read Previous

बद्दी में नकली दवा फैक्टरी का पर्दाफाश, दवाओं की खेप लेकर जा रहे एक वाहन को भी कब्जे में लिया गया

Read Next

भारत में बढ़ रही नारियल की खेती, प्रसंस्करण, बाजार व निर्यात- तोमर

error: Content is protected !!