Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

भारतीय सेना के जवान नायक अमित कुमार की पत्नी ने दुल्हन का जोड़ा पहनकर दी अंतिम विदाई |

News portals-सबकी खबर ( जोगिंद्रनगर)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के दुल गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायक अमित कुमार की बीमारी के चलते मौत हो गई। पिछले तीन दिन पहले अमित की तबियत ख़राब ही गई थी उन्कोहें उपचार हेतु कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती किया गया था। अमित को अल्सर हो गया था जिसका ऑपरेशन होना था लेकिन ऑपरेशन से पहले ही अमित बिमारी से हार कर अपनी जान खो बैठा | अमित जम्मू कश्मीर के लेह लदाख में पंजाब-21 रेजिमेंट में नायक के पद पर सेवारत थे। आज सुबह 8 बजे अमित की पार्थिव देह तिरंगे में लिपट कर पैतृक गांव दुल पहुंची। आंगन में अर्थी पहुते ही अमित की पत्नी बेसुध हो गई | जवान कि मृत्यु से गाँव में चीखे गूंजने लगी |

अमित की पत्नी व परिजन पार्थिव को देखकर होश खो बैठे | गाँव में चीख-पुकार के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए गये | भारतीय सेना के जवान नायक अमित कुमार की पत्नी मनीषा गर्भवती है तथा एक डेढ़ साल की मासूम  बच्ची है | बच्ची का नाम सीजल बताया गया है मात्र डेढ़ साल की उम्र में ही बच्ची के सिर से पिता का साया छीन गया | वही,अमित की माता गौरी और पिता जोगिंदर को अपने बेटे को खो देने का सदमा लगा हिया | दुल गांव स्थित हनुमानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अमित की पत्नी मनीषा ने दुल्हन का जोड़ा पहनकर पति को अंतिम विदाई दी। सैकड़ों लोग शव यात्रा में शामिल हुए  तथा अमित के छोटे भाई मनीष कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी। वही ,पालमपुर से आए सैन्य दल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद जवान को अंतिम विदाई दी। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल और अजय बाबा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अमित  की मृत्यु से गाँव मे चीखे  गूंज रही है |

Read Previous

सर्व-संबंधितों से समय पर न्याय दिलाने के लिए काम करने का अनुरोध किया : राजनाथ सिंह

Read Next

हिमाचल प्रदेश में जगह -जगह पर भूस्खलन से हुई कई सड़के बंद

error: Content is protected !!