Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में 30 मई तक मौसम साफ बना रहेगा

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में 30 मई तक मौसम साफ बना रहेगा। शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर, किन्नौर व लाहुल-स्पीति में  तीन दिन धूप खिलेगी, जबकि उक्त क्षेत्रों में 28 से 30 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रदेश के अधिकांश क्षत्रों में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। चटक धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में एक से आठ डिग्री तक का उछाल आया है। राज्य के कई स्थानों पर बीते रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी। बारिश होने अधिकतम तापमान में एकाएक भारी गिरावट आ गई थी। मगर बारिश के बाद खिली धूप से अधिकतम तापमान में इजाफा आया है।

चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा आठ डिग्री की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। इसके अलावा ऊना में चार, नाहन, कांगड़ा व बिलासपुर में दो डिग्री तक पारा चढ़ा है। तापमान में इजाफा आने से ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और सुंदरनगर में दिन के समय गर्मी से जमकर पसीने छुड़ाए। ऊना का पारा 37 डिग्री से पार हो गया है।

बिलासपुर का तापमान भी 36.2 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में 30 मई तक मौसम साफ बना रहेगा। पहाड़ों पर भी 27 मई तक धूप खिलेगी, लेकिन पहाड़ों पर 28 से 30 मई के दौरान मौसम खराब बना रहेगा।

Read Previous

केंद्र सरकार से राज्यों को बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाने की अनुमति मिलने के बाद हिमाचल में अब तैयारियां शुरू

Read Next

अगले महीने जून से लोगों को डिपो में महंगे दामों के साथ सरसों तेल महंगा मिलेगा।

error: Content is protected !!