Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 7, 2024

भारत में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में गिरावट का ट्रेंड बरकरार

News portals-सबकी खबर 

भारत में कुल पॉजिटिव मामलों के प्रतिशत की तुलना में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। इस समय देश में कुल पॉजिटिव मामलों में से केवल 15.11 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं जो 9,40,441 हैं।एक अगस्‍त को जहां यह आंकड़ा 33.32 प्रतिशत था, वहीं ​30 सितंबर को यह 15.11 प्रतिशत पर आ गया है। दो महीने में भी सक्रिय मामलों की संख्या आधी हो गई है।भारत में लगातार बढ़ रहा रिकवरी दर आज 83.33 प्रतिशत हो गया। पिछले 24 घंटे में 86,428 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

कुल ठीक होने वाले मामले की संख्या 51,87,825 है। रिकवर मामले और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 42 लाख (42,47,384) को पार कर गया है। रिकवरी के बढ़ती संख्या के कारण अंतर लगातार बढ़ रहा है।देश में सक्रिय मामलों की संख्या होने के कारण 22 सितंबर के बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 10 लाख से नीचे बनी हुई है।सक्रिय मामलों के 76 प्रतिशत से अधिक मामले 10 राज्यों में केंद्रित हैं। ये राज्य हैं— महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना।

2,60,000 से अधिक सक्रिय मामले के साथ महाराष्ट्र इस सूची में सबसे उपर है।टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टक्नोलॉजी रणनीति के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तेजी से रिकवरी दर्ज की जा रही है।14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं।रिकवरी के कुल मामलों में से 78 प्रतिशत 10 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों से है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,00,000 रिकवरी हुई है जिसके बाद आंध्र प्रदेश में 6,00,000 से अधिक रिकवरी हुई है।

देश पिछले 24 घंटों में 1,179 लोगों की कोरोना से हुई  मौत 

इनमें से लगभग 85 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे दस राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। नई मौतों में से 36 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र (430 मौत) में हुई हैं।

Read Previous

सिरमौर में प्रधानाचार्यों के खाली पद भरे जाने पर जताई खुशी

Read Next

गुमराह−बौंच लिंक मार्ग की गुणवत्ता पर क्षेत्रीय लोगो ने उठाए सवाल

error: Content is protected !!