Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 17, 2024

भारतीय संस्कृति में महिलाओं का हे उच्चे स्थान का दर्जा ,सुरेश भारद्वाज|

News portals सबकी खबर (शिमला)

भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान हमेशा उच्च रहा है तथा देश की संस्कृति में आर्थिक, सामाजिक व अन्य व्यवस्थाएं महिलाओं के कारण ही अक्षुण है। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जिला भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।  उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान महिलाओं ने भी परोक्ष रूप से यातनाएं सही। उन्होंने तत्कालीन भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष राज माता विजय राजे सिधिंया को याद करते हुए आपातकाल के दौरान उनके द्वारा मोर्चे पर डटे रहने के लिए उनके योगदान को याद किया।  उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में भरण-पोषण के साथ-साथ शक्ति संचार की भी धूरी है। उन्होंने कहा कि कालांतर में भारतीय संस्कृति पर आततातियों एवं अक्रांताओं द्वारा आक्रमण किया गया किंतु महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा को पुर्न स्थापित करने के लिए भारतीय समाज ने कड़ा संघर्ष किया।


उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 के उपरांत और प्रदेश में वर्ष 2017 के उपरांत नए युग का सूत्रपात हुआ जहां देश बड़े-बड़े परिवर्तनों की ओर अग्रसर हुआ है वहीं प्रदेश में नई नीतियों और विचारों के साथ आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन तलाक जैसे कानून को हटा कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और प्रतिष्ठा प्रदान की। देश में धारा 370, 35ए की समाप्ति तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल लागू करने, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा करना केन्द्र सरकार की अभूतपूर्व उपलब्धियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व अन्य क्षेत्रों में भी आज महिलाएं सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रिमण्डल द्वारा अध्यापकों की वर्षों पुरानी मांग को मानते हुए 11 हजार अध्यापकों को नियमित किया, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभी ने समन्वित सहयोग से लोगों की सेवा व सुरक्षा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा 28 लाख मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए गए। महिलाओं ने समाज में कोरोना से बचाव के लिए कार्य कर रहे कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा किट तथा जरूरतमंद लोगों को पका भोजन व राशन प्रदान किया।  उन्होंने कहा कि कोरोना की इस लड़ाई को जीतने के लिए हमें समन्वित प्रयास करने होंगे तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय मानकों को अपनाना अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाना होगा, जिसके तहत निरंतर साबुन से हाथ धोने, सामाजि दूरी बनाएं रखने, मुंह को मास्क से ढके रखना शामिल है।


रैली को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने संबोधित करते हुए राजनीति में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।  प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास ने अपने संबोधन में केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए महिलाओं का आह्वान किया।  रैली को जिला अध्यक्ष अनिला कश्यप सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, संसदीय क्षेत्र प्रभारी महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर तथा शिमला संसदीय क्षेत्र के विस्तारक प्रिय व्रत शर्मा, महामंत्री अंजना शर्मा ने भी रैली को संबोधित किया।

Read Previous

संगड़ाह अस्पताल से रेफर छात्रा को नहीं दी गई एंबुलेंस

Read Next

नाहन नगर परिषद् के वार्ड नंबर 3 के कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र किया कम – डीएम

error: Content is protected !!