Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेश सरकार केवल नाटी डालो और खिचड़ी खाओ तक  सीमित होकर रह गई-विक्रमादित्य सिंह

News Portals-सबकी खबर (शिमला )

 

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल नाटी डालो और खिचड़ी खाओ तक  सीमित होकर रह गई है। भाजपा के नेता झूठ बोल कर मुकर जाते हैं। लोगों को गुमराह करना इनकी फितरत है। एक विधायक के नाते समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलना उनका दायित्व है और अधिकार भी है।

इसे अगर कोई चापलूसी का नाम देता है तो यह उनकी मानसिकता है। सड़कें बंद हैं। बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। छह दिन के बाद भी इन की बहाली के कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी के बयान पर जवाब देते हुए कहा है कि राजनीति में अंधभक्त होना खतरनाक है। सूरत नेगी उम्र में उनसे बड़े है, वह उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने जो बातें उनके विषय में कही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह और उनके पिता वीरभद्र सिंह कान्वेंट स्कूल में पढ़ने के बावजूद हिंदी और अपनी भाषा का पूरा ज्ञान रखते हैं। भाजपा के किसी भी नेता से उन्हें किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। नेगी ने भी प्रदेश में अच्छी बर्फबारी के लिए अति उत्साह में ऐसा बयान सोशल मीडिया में जारी कर अपनी अंध भक्ति को दर्शाया है। विधायक ने प्रदेश में हुई हिमपात से हो रही लोगों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके नेता शिमला में आराम से अपने घरों में बैठे हैं।

Read Previous

नाहन कॉलेज की सहायक प्रोफेसर दीपा पुंडीर का निधन, छात्रों व शिक्षकों में शोक |

Read Next

महिलाओं को सरकार की सभी योजनाओं से किया जागरूक ।

error: Content is protected !!