Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

प्रदेश में लम्पी त्वचा वायरस से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा है

News portals- सबकी खबर (ऊना)

प्रदेश में गायों को लंपी वायरस से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर अभियान प्रारम्भ किया है | इसके तहत पशुओ को बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है | यह वायरस लगभग पूरे प्रदेश के पशुओ में फ़ैल रहा है | पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा बताया गया  कि पशुपालन विभाग स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है और साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही है। वायरस के रोकथाम के लिए ब तक 1,21,080 गायों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है |

अभी भी पशुओं में वैक्सीन निरंतर लगाई जा रही है | प्रदेश के हर जिले में इस वायरस से पशु ग्रसित हो रहे है | इस रोग से सम्बंधित सूचना एकत्रित करके केंद्र  सरकार को भेजी जा रहीं है | मंत्री ने यह भी बताया कि सभी जिलों में रोगी पशुओं के उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं और वैक्सीन खरीदने के लिए जिला स्तर पर 12 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी कर दी गई है।

वायरस की रोकथाम के लिए प्रचार – प्रसार के लिए वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है | उन्होंने काह कि प्रदेश में अभी तक वेक्सिन से बहुत से पशुओ को स्वस्थ भी किया गया है | ठीक हुए पशुओ की संख्या अब तक 14,820 है। अब तक प्रदेश के नौ जिलों में कुल 44,022 पशु इस रोग से ग्रस्त पाए गए हैं। इस अभियान के तहत प्रद्सेह सरकार द्वारा टीकाकरण एवं बीमार पशु का उपचार निशुल्क किया जा रहा है। पशुधन को बचाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है |

Read Previous

श्री पूर्णानंद आश्रम धौलीढांग में 2 सितंबर से 9 सितंबर तक दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है

Read Next

पूरी दुनिया में अंधकार होने के बाद भी प्रकाश की तरह जलते रहें शिक्षक

error: Content is protected !!