Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

वन विभाग व वन विकास निगम में कुल 386 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

News portals-सबकी खबर (शिमला )

कोविड के चलते लगातार टल रही वन रक्षक भर्ती की प्रक्रिया  शनिवार को शुरू हो गई है। वन विभाग व वन विकास निगम में कुल 386 पदों को भरने के लिए पीसीसीएफ हॉफ की ओर से सभी वन मंडलों को भर्ती के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 6 जुलाई से 19 अगस्त तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। वन मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभाग में 311 वन रक्षक की भर्ती के लिए 5 जुलाई को संबंधित जिले के मुख्य वन अरण्यपाल या वन अरण्यपाल प्रक्रिया और चयन के मापदंड के संबंध में विज्ञापन जारी करेंगे। वहीं, वन निगम के वन रक्षक  के 75 पदों के लिए निगम के निदेशक दक्षिण विज्ञापन रिलीज करेंगे।


यह भर्ती राज्य स्तर पर होगी, जबकि वन विभाग में मंडल स्तर पर पद भरे जाएंगे।  कोविड के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को भी हर मंडल के स्तर पर आयोजित कराया जाएगा। पहले प्रदेश में सिर्फ तीन स्थानों पर ही पीईटी प्रस्तावित था। 20 अगस्त से 8 सितंबर के बीच आवेदनों की छंटनी होगी और 9 से 20 सितंबर के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सूचना दी जाएगी। 21 सितंबर से 20 अक्तूबर के बीच शारीरिक टेस्ट होंगे और 21 से 25 अक्तूबर के बीच सर्किल एडमिट कार्ड अपलोड करेंगे। 31 अक्तूबर को लिखित परीक्षा होगी। वहीं, 4 से 6 दिसंबर के बीच तीन दिन में मेरिट लिस्ट बनाकर अंतिम परिणाम जारी किए जाएंगे। पीसीसीएफ हॉफ डॉ. सविता ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


कहां कितने पद भरने की है तैयारी
मंडल                संख्या
बिलासपुर        30
चंबा                 15
धर्मशाला         57
हमीरपुर         37
कुल्लू            30
मंडी              35
नाहन            20
रामपुर          23
शिमला          24
सोलन          17
वन्यजीव शिमला        15
वन्यजीव धर्मशाला        3
जीएचएनपी शम्सी        5
वन निगम                  75

 

Read Previous

शिव मंदिर मे अचानक हुई सन्यासी की मृत्यु

Read Next

डंपिंग यार्ड को लेकर हैवना ग्रामवासियों ने किया विरोध, लोगों ने हटाने के लिए एसडीएम पांवटा को सौंपा ज्ञापन

error: Content is protected !!