Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 10, 2024

भव्य रथयात्रा ढोल-नगाड़ों, नरसिंगा की मधुर देव ध्वनि के साथ रवाना हुईं देवी हिडिंबा, पर्यटन नगरी मनाली का माहौल भक्तिमय

 

News Portals सबकी खबर(कुल्लू)

प्रदेश में देवी-देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव में लोगों के लिए देवताओं के दर्शन के साथ मनोरंजन का भी पूरा प्रबंध किया गया है। इस बार उत्सव में जहां रथयात्रा के पीएम मोदी साक्षी बनेंगे। वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 11 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्सव का समापन करेंगे।

दशहरा उत्सव की शोभा में कुल्लू घाटी के देवी-देवता बढ़ाएंगे। दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से जिला भर के 332 देवताओं को दशहरा में आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। दशहरा में इस बार पिछली बार से अधिक देवताओं के आने की उम्मीद है। दशहरा में लोगों के मनोरंजन के लिए कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए  कुल्लू राज परिवार की दादी देवी हिडिंबा मंगलवार को मंगलवार सुबह रवाना हुईं।

ढुंगरी स्थित हिडिंबा मंदिर से देवी की भव्य रथयात्रा निकली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में कारकून, हारियान और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, नरसिंगा, करनाल की मधुर देव ध्वनि से पर्यटन नगरी मनाली का माहौल भक्तिमय हो गया।
Read Previous

प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Read Next

प्रदेश में बेरोजगार वोटरों पर राजनीतिक दलों की पेनी नजरें, घर-घर मांग रहे वोट

error: Content is protected !!