Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

नई पंचायतों के गठन के लिए जिलों से सरकार ने 16 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल में नई पंचायतों के गठन के लिए जिलों से सरकार ने 16 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे हैं। अभी तक सरकार के पास करीब साढ़े चार सौ प्रस्ताव पहुंचे हैं। यह संख्या पांच सौ पार जा सकती है।  नई प्रस्ताव आने के बाद सरकार नई पंचायतों के गठन के लिए मापदंड तय करेगी।

इनकी कसौटी पर खरा उतरने वाली पंचायतों को सरकार दर्जा देगी। इससे पहले प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से पहले वर्ष 2005 में 208 नई पंचायतों का गठन किया गया था।

वर्तमान में प्रदेश में कुल 3226 पंचायतें हैं। विभाग के सूत्रों के अनुसार नई पंचायत बनाने के लिए क्षेत्र की जनसंख्या, मकानों की संख्या और पंचायत मुख्यालय से क्षेत्र की दूरी देखी गई थी। सरकार ही इसके लिए हर बार मापदंड तय करती है। इन्हें पूरा करने वाली ही नई पंचायतें बनाई जाती रही हैं।

वर्ष 2005 में बनी नई पंचायतों के मापदंड 
पंचायतीराज विभाग के अधिकारी बताते हैं कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से पहले वर्ष 2005 में हिमाचल में 208 नई पंचायतें बनाई थीं। सरकार ने उस समय नई पंचायत बनाने को एक हजार की आबादी मापदंड रखा था। ऐसी पंचायत के लिए पुरानी पंचायत मुख्यालय से दूरी का मापदंड नहीं रखा था।  अगर नई पंचायत की जनसंख्या 750 थी और मुख्यालय से दूरी थी 10 किलोमीटर को भी नई पंचायत का दर्जा दिया गया। इसी तरह अगर पंचायत मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी और क्षेत्र की आबादी 750 थी तो भी नई पंचायत बनाई गई।
नई पंचायतों के गठन को कोई तय समय सीमा नहीं |


नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया के लिए नहीं है कोई तय समय सीमा नहीं है। कम से कम समय मे पंचायतों के गठन किया जा सकता है, जबकि नए नगर निगम, नगर पंचायत और पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया को छह हफ्ते का समय देना अनिवार्य है। पंचायती चुनाव समय पर कराने को अक्तूबर तक नई पंचायतें बनानी जरूरी हैं।

Read Previous

पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह हिमाचल में सामाजिक दूरी में रहकर बनाया जा रहा

Read Next

हिमाचल हाईकोर्ट ने की एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियां कीं रद्द , 2613 शिक्षक हुए बेरोजगार

error: Content is protected !!