Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

कोविड-19 महामारी का संकट अभी टला नहीं है तथा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता-मुख्यमंत्री

News portals-सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी का संकट अभी टला नहीं है तथा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिए राज्य में अभी मास्क लगाना लागू रहेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगाने में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

किशोरों के टीकाकरण और बूस्टर डोज लगाने में भी प्रदेश अग्रणी है। बच्चों की वैक्सीन की गति स्लो है और इसकी वजह एग्जाम हैं। यह वैक्सीनेशन भी समय पर पूरी होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के प्रबन्धन में हिमाचल देश का श्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की और कोविड-19 प्रबंधन में प्रदेश को चैम्पियन का दर्जा दिया है।

आज हम लोग यदि जन जीवन को सामान्य कर पाए हैं तो इसकी वजह यह है कि वैक्सीन पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को इस महामारी में सुरक्षित रखना है, जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। महामारी के आरंभ में प्रदेश में केवल एक ऑक्सीजन संयंत्र था और आज प्रदेश में 48 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं। पूर्व में प्रदेश में केवल 50 वेंटिलेटर थे, जबकि आज राज्य में एक हजार से अधिक वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।

Read Previous

प्रदेश के पहले मुख्यमन्त्री के विधानसभा क्षेत्र मे इस बार किसी भी दल की राह आसान नही

Read Next

मुख्यमंत्री 28 मार्च को होंगे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर- सुख राम चौधरी

error: Content is protected !!