Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेश में नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव का बिगुल बजा ,आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुई

22 दिसंबर तक पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है |

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव का बिगुल बज गया है। सूबे की 50 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 10 जनवरी, 2021 को होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही इन शहरी निकाय क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। हालांकि, नगर निगमों और छह नई नगर पंचायतों के चुनाव की घोषणा बाद में होगी। 24 दिसंबर से पहले मतदान सूचियां तैयार कर ली जाएंगी। शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया 12 जनवरी 2021 को पूरी होगी।

राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त पार्थसारथी मित्रा ने चुनाव अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार राज्य की 29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। छह नई नगर पंचायतों अंब, चिड़गांव, कंडाघाट, नेरवा, निरमंड और आनी के चुनाव बाद में होंगे। 50 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में उम्मीदवार 24, 26 और 28 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकनपत्र भर सकेंगे।


29 दिसंबर की सुबह 10 बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 31 दिसंबर की सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चिह्न जारी होंगे। अधिसूचना के अनुसार मतदान 10 जनवरी, 2021 की सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और फिर तत्काल बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।


इस बार पंचायती राज चुनाव के लिए सरकार एसओपी तैयार कर रही है। चुनाव के समय वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ सैनिटाइज होंगे। तय किया जाएगा कि बूथ पर एक समय में वोटिंग करने कितने लोग एक साथ आ सकते हैं। सुरक्षा के चलते वोट डालने का समय थोड़ा बढ़ सकता है। अगर किसी गांव में कोई कोविड पॉजिटिव है तो उसके लिए अलग से वोटिंग का प्रावधान होगा। लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से जो भी खर्च होगा उसे प्रदेश सरकार उठाएगी। बता दें  प्रदेश के अधिकतर जिलों में पंचायत चुनाव रोस्टर जारी हो गया है।


22 तक घोषित हो सकते हैं पंचायत चुनाव
राज्य चुनाव आयोग ने 50 शहरी निकायों के चुनाव घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार आगामी 22 दिसंबर तक पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

प्रदेश की 115 नई पंचायतों की मतदाता सूचियां 18 दिसंबर तक फाइनल करने का समय चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारियों को दे रखा है। इसके बाद सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी होना है।

 

Read Previous

संगड़ाह में 160 लोगों ने पास किया ड्राइविंग टेस्ट ,11 वाहनों की पासिंग भी हुई

Read Next

किसानों की खुशहाली के लिए भाजपा पूर्ण रूप से समर्पित-अविनाश राय खन्ना

error: Content is protected !!