Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता की दिखेगी बहादुरी, बनेगी फिल्म

News portals-सबकी खबर (मंडी )

परमवीरचक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा पर बनी फिल्म ‘शेरशाह’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की बहादुरी पर भी जल्द ही फिल्म देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि प्रख्यात फिल्म निर्देशक आनंद एल राय 1947 में हुई बडग़ाम की लड़ाई पर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। यह फिल्म मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानी बयान करेगी, जिन्होंने पहला परमवीर चक्र जीता था।

सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार आनंद ने फिल्म को पंजीकृत करवा लिया है और अपने बैनर तले स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। तनु वैड्स मनु, रांझणा और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्में बना चुके आनंद इस समय गोरखा फिल्म भी बना रहे हैं, जिसका निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आनंद शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पर बायोपिक भी शुरू करने वाले हैं। मेजर सोमनाथ शर्मा पालमपुर के डाढ गांव से संबंध रखते थे और 1947 के भारत-पाक युद्ध में बडग़ाम की लड़ाई में अद्मय साहस का परिचय दिया था।

सोमनाथ शर्मा 4 कुमाऊं रेजिमेंट के डेल्टा कंपनी में एक मेजर के रूप में काम कर रहे थे, जब 22 अक्तूबर, 1947 को पाकिस्तान की ओर से आक्रमण शुरू हुआ। मेजर शर्मा की कंपनी को 31 अक्तूबर 1947 को श्रीनगर पहुंचाया गया। उस समय मेजर शर्मा के दाहिने हाथ पर प्लास्टर था, क्योंकि उन्हें खेलते समय फे्रक्चर हो गया था। भारी गोलीबारी के बीच मेजर शर्मा ने अपने साथियों को बहादुरी से लडऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

यहीं से उन्होंने मुख्यालय को संदेश भेजा और वीरता से लड़ते हुए मातृभूमि के लिए मात्र 24 साल की उम्र में अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। अविश्वसनीय रूप से बहादुरी दिखाते हुए मेजर सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में चौथी कुमाऊं रेजिमेंट ने श्रीनगर को बचा लिया। मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। ‘दुश्मन हमसे पचास गज दूरी पर है। हम एक भी इंच पीछे नहीं हटेंगे। आखिरी गोली और आखिरी सांस तक लड़ेंगे यह उनका आखिरी संदेश था। पालमपुर से ही संबंध रखने वाले कैप्टन विक्रम बतरा की बहादुरी पर बनी फिल्म ‘शेरशाह को लोगों ने खूब पसंद किया।

Read Previous

गिरिपार में यहाँ एक मंदिर में केवल छः माह रहते हैं गोण देवता

Read Next

बैंक मैनेजर ने 21 खाताधारकों के 70 लाख रुपये ऑनलाइन जुए में हरा दिए, खाताधारकों में हड़कंप

error: Content is protected !!