Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

नूरपुर में स्वयं सहायता समूहों को पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

News portals-सबकी खबर (नूरपुर) वन मंडल नूरपुर में जाइका वानिकी परियोजना के अतिरिक्त परियोजना से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों को पंचसूत्रों का मंत्र पढ़ाया गया। परियोजना के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने यहां आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक आर्थिकी कमाने के लिए आजीविका में सुधार करने के टिप्स दिए। उन्होंने एक आदर्श स्वयं सहायता समूह के लिए पांच सूत्र यानी रेगुलर मीटिंग, रेगुलर सेविंग, इंटरलोनिंग, समय पर ऋण अदायगी और सभी चीजों का रिकार्ड बनाए रखने बारे विस्तृत जानकारी दी। डीके विज ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना पिछले चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आजीविका कमाने और उनकी आर्थिकी में सुधार करने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से आहवाहन किया कि आजीविका में और सुधार करने के लिए जाइका वानिकी परियोजना से लाभ उठा सकते हैं। अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने कहा कि मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया के अथक प्रयासों से ही आज हिमाचल में जाइका वानिकी परियोजना वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। जिसका परिणाम आज सामने आने लगा है। नूरपुर वन मंडलाधिकारी संजीव कुमार ने यहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों को जैव विविधता के बारे विस्तृत जानकारी दी। आजीविका एवं प्रशिक्षण की प्रोग्राम मैनेजर प्रिया ने यहां उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त होकर अपनी आजीविका में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इससे पहले बीते बुधवार को वन परिक्षेत्र ज्वाली के तहत ग्रामीण वन विकास समिति बोलखास में स्वयं सहायता समूहों को बेहतरीन उत्पाद तैयार कर और आर्थिकी में सुधार करने बारे टिप्स दिए। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, सेवानिवृत हिमाचल वन सेवा अधिकारी यशपाल घरनेरिया, विषय वस्तु विशेषज्ञ नूरपुर सुकृति शर्मा, एफटीयू कोऑर्डिनेटर प्रियंका, आयुषी व पल्लवी भी उपस्थित रहीं।

Read Previous

मुख्यमंत्री ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में 88.78 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

Read Next

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं पर व्यय किए जाएंगे 143.16 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

error: Content is protected !!