Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

मंडी जिले के बल्ह उपमंडल मे तांत्रिक बाबा ने महिला से किया दुष्कर्म

News portals सबकी खबर 

मंडी जिले के बल्ह उपमंडल में एक तांत्रिक ने मनोरोग ठीक करने का झांसा देकर  महिला से किया  दुष्कर्म |  पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक तांत्रिक फरार है।  महिला का कहना हे की उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई है। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। परिजन उसे इलाज के लिए तांत्रिक लोहारी राम पुत्र उत्तम गांव ढूडा ठाणा तहसील बल्ह के पास ले गए। तांत्रिक ने स्थानीय देवता की मर्जी का हवाला देते हुए महिला को दो माह तक अपने घर में रहने के लिए कहा। परिजनों की मंजूरी के बाद महिला उसके घर रहने चली गई। आरोप है कि दस जुलाई को पहले दिन की सुबह ही तांत्रिक ने नशीले पानी को मंत्रित बताकर महिला को पीने को कहा।


पानी के पीते ही महिला बेसुध हो गई और आरोपी तांत्रिक ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद भी ऐसा करता रहा। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पति के पास पहुंची और सारी बात बताई। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की  |

 

Read Previous

एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल होने पर टला बड़ा हादसा

Read Next

जमा दो में संगड़ाह की गुरसिमरन ने हासिल किए 98 फीसदी अंक

error: Content is protected !!