Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2024

सुरेश कश्यप को उत्तर प्रदेश में 3 संसदीय क्षेत्र की मिली जिम्मेवारी : कश्यप

News portals-सबकी खबर (शिमला ) प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिनांक 30 मई, 2023 को केंद्र की भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी संदर्भ में दिनांक 30 मई, 2023 से 30 जून 2023 तक एक विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से “मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों” को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के सफल आयोजन एवं इसके महत्व को ध्यान में रखते हेतु आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की दो सदस्यों की टोली बनाई गई है तथा प्रत्येक टोली को 4 लोक सभा के क्लस्टर का कार्य दिया गया है, जिसके तहत भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप को प्रवास हेतु उत्तर प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्र सौंपे गए है जिसमे फक्करूखाबाद, कन्नौज और इटावा होंगे।

इन क्षेत्रों में सुरेश कश्यप का मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम हेतु प्रवास रहेगा। सुरेश कश्यप ने कहा की यह पत्र राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के दफ्तर से प्राप्त हुआ है और मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं की मुझे इस भव्य कार्य के लिए केंद्र द्वारा चुना गया है।

Read Previous

सर्वोच्च न्यायालय ने सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति प्रदान की: मुख्यमंत्री

Read Next

पेड़ से फंदा लगाकर 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

error: Content is protected !!