Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

यमुना शरद महोत्सव में पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

News portals-सबकी खबर (डेस्क) पांवटा साहिब  

पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ यमुना पूजा अर्चना तथा हवन किया। इस पूजा अर्चना में उप मंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन भी शामिल रहे।


इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने नगरपालिका मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने सिरमौर व देवभूमि एकेडमी विकास नगर के बीच चल रहे हैं कबड्डी सेमीफ़ाइनल मैच तथा डिफेंस कॉलोनी पांवटा व स्पोर्ट्स क्लब छछेती के मध्य चल रहे वॉलीबॉल मैच का आनंद लिया तथा खिलाडियों से परिचय किया।


उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति द्वारा कोविड-19 महामारी के चलते अलग ढंग से महोत्सव को मनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जिनके माध्यम से हर व्यक्ति स्वस्थ रहता है तथा बुरी आदतों से भी दूर रहता है। इस दौर में नशा से बचाव के लिए खेल प्रतयोगिताएं अलग भूमिका निभाती हैं।
विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सहित डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Previous

मुझे विश्वास है आप सराजी, फौजी और मोदी जी को मजबूत करेंगे: जयराम ठाकुर

Read Next

14वें दिन माता के दर पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की 8 लाख 01 हजार 445 रुपये की नकद राशि, 13 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना व 1115 ग्राम चांदी

error: Content is protected !!