Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

अचानक एक चीनी सैलानी के कांगड़ा में प्रवेश करने से मचा हड़कंप |

News portals सबकी खबर 

बुधवार को अचानक एक चीनी सैलानी के कांगड़ा में प्रवेश करने से हड़कंप मच गया। हालांकि चीनी सैलानी के पास पुख्ता वीजा और प्रमाण पत्र थे बावजूद इसके बार्डर पर चीन के साथ भारत की तनातनी के बीच इस तरह से किसी चीनी शख्स के कांगड़ा में प्रवेश से हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक, यह चीनी शख्स दिल्ली से कांगड़ा पहुंचा है।

चूंकि हिमाचल में अभी भी बाहरी राज्यों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूर्णत बैन है, ऐसे में किसी विदेशी सैलानी के हिमाचल के किसी भी कोने में प्रवेश का सवाल ही नहीं उठता। फिर भी चीनी सैलानी के कांगड़ा में प्रवेश से लोगों में हड़कंप मचना लाजमी है। बताया यह जा रहा है कि यह शख्स पहले ट्रेन से चंडीगढ़, फिर किसी तरह ऊना और फिर ऊना के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कांगड़ा के बस स्टैंड पहुंच गया, जहां पुलिस ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल में पाया कि सैलानी के पास सभी दस्तावेज पुख्ता हैं।

मगर उसके पास वह सर्टिफिकेट नहीं था जो इन दिनों हिमाचल सरकार ने हिमाचल में प्रवेश के लिए बहुत जरूरी कर रखा है और वह है कोविड-19 के टैस्ट का प्रमाण पत्र। इसे देखते हुए पुलिस ने इस चीनी यात्री को इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में भेज दिया है, जहां उससे हर एंगल से जानकारी जुटाई जाएगी। फिर उसे वापस भी भेजा जाएगा |

Read Previous

covid 19 के चलते किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई |

Read Next

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) ने चीन से कारोबार नहीं करने का फैसला लिया |

error: Content is protected !!