Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

07 से 09 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

News portals- सबकी खबर (नाहन)

ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में 07 से 09 अक्तूबर 2022 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मेले के आयोजन को लेकर उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।  उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी जिसमें फ़ुट्बॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी आदि शामिल रहेंगे।
इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने बैठक में सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव से पहले क्षेत्र में सबकी सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने सभी मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
इस बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, डी.एफ.ओ. कुनाल अंग्रिश, डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा ड़ॉ. अजय देओल, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर, राजेन्द्र तिवारी, अनिंदर सिंह नोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
Read Previous

जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर ने तैनात किए चुनाव व्यय निगरानी समितियों के सदस्य

Read Next

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले पर स्टिंग : भाजपा

error: Content is protected !!