Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

सोनिया गांधी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत करेगी प्रदेश कांग्रेस-प्रतिभा सिंह

News portals-सबकी खबर (शिमला )

शिमला में 19 सितंबर की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य पदाधिकारियों सहित 71 ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। हिमाचल में विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। चुनावों को लेकर जानकारी देने के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से एपीआरओ शमीमा रैना को भेजा जा रहा है। शमीमा रैना जम्मू-कश्मीर से हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेेगी। 17 अक्तूबर को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस कमेटी सिंगल लाइन प्रस्ताव भेेजेगी। सोनिया गांधी को नए अध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत किया जाएगा।

कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का फैसला लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोनिया गांधी को अधिकृत करेगी।  19 सितंबर को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक होगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली से नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) शमीमा रैना की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित करेगी। पार्टी की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही नया अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

 

Read Previous

प्रदेश में शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान, 22 सितम्बर तक मौसम ख़राब रहने की आशंका जताई गई

Read Next

प्रदेश में लंपी वायरस का कहर 3500 पशुओं की मौत, 9 जिलों में 72 हजार से ज्यादा पशु संक्रमित

error: Content is protected !!