Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेता बौखलाए: बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर(शिमला)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं और घिलोनी राजनीति में उतारू हो गए है। कांग्रेस पार्टी के आरोप सत्यता को कोसो दूर तक नही छूते हैं। कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। तभी तो इनके नेताओ की अलग अलग बेतुकी प्रतिक्रिया आ रही है।
प्रेस को जारी बयान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। इसीलिए कांग्रेस के नेता बेतुकी बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ के बयान निराधार व तथ्य से परे हैं। उनका यह कहना गलत है कि सरकार किसी भी प्रकार के सुझाव नहीं लेती हैं।


तोमर ने कहा कि अगर कांग्रेस एकमत से अपना सुझाव पत्र मुख्यमंत्री को भेजेगे तो वह उस पर विचार करेगे, लेकिन ऐसा नही है, कांग्रेस के नेता कोई कुछ बोलता है तो कोई कुछ, ओर आपस मे मेल नही मिलता है। जिससे मुख्यमंत्री को उनके सुजाव में छटनी करने में काफी परेशानी होती हैं। उन्होंने कहां की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम के काम की बहुत तारीफ की है और उनके कार्यो को काफी सराहा हैं।कांग्रेस के छोटे नेता जो बयान देते हैं उनकी बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।


बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस सैनिटाइजर घोटाले पर जो हल्ला मचा रही है वह गलत है, जिस प्रकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह मामला सामने आते ही उस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की ओर दोषियों को बक्शा नही जाएगा इसका भी आश्वासन दिया है।
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रदेश सरकार के और केंद्र सरकार के अच्छे कार्य तो दिखते नहीं है। ओर तथ्यहीन बयान बाजी कर मीडिया में बने रहना चाहते है। में अपनी ओर से व प्रदेश की जनता की ओर सर देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने इस आपदा में इस देश के लोगो को 20 लाख करोड़ रपये का राहत पैकेज दिया है। जिससे इस देश की जीडीपी बढ़ेगी। यह सब इनको कुछ भी दिखाई नही देता हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस प्रकार से केंद्र सरकार से इस प्रदेश के लिए योजनाएं ला रहे है। इस प्रदेश के लोग जो बाहर फसे हुए हैं उनको सकुशल अपने घर पहुचाने का स्रानीय कदम किया है। जिस प्रकार से इस महामारी के समय में गरीब लोगो को कोई परेशानी न हो उनके खाते मे 2000 रुपय डालना व कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, उसको राशन की व्यवस्था करना, इस प्रकार के कार्य कांग्रेस को दिखाई नहीं देते है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष नकारात्मक बयानबाजी कर रहे है और अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं।
बलदेब तोमर ने कहा कि जो भी सुजाव सरकार के समक्ष आएगे उस पर मुख्यमंत्री व सरकार द्वारा अमल किया जा रहा है बेशर्त है कि वह सुझाव जनहित में हो।
बलदेब तोमर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमे उन्होंने कोविड-19 फण्ड का दुरुपयोग की बात की है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 फंड का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता न तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ पा रहे है ओर न ही जनता के हितों की लड़ाई लड़ पा रही है। कांग्रेस हास्य का पात्र बन चुकी है और एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में मिलने गया था। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित नहीं थे। कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। प्रदेश में कांग्रेस का बजूद समाप्त होता जा रहा है। और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लोकप्रियता बड़ रही है।

Read Previous

ऊना में एक ओर कोरोना संक्रमितों, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34

Read Next

भूखे प्यासे 17 जमातियों को बस ने बीच जंगल में उतारा

error: Content is protected !!