Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

दक्षिण पश्चिम मॉनसून का दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश

News portals-सबकी खबर (नई दिल्ली )

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र/भारतीय मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग की ओर से नवीनतम रिलीज के अनुसार,

  • दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार प्रायद्वीप और अंडमान सागर के कुछ इलाकों में प्रवेश कर गया है।
  • मॉनसून की ऊत्तरी सीमा (एनएलएम) अक्षांश 5 डिग्री उत्तर/ देशांतर 85 डिग्री पूर्व, अक्षांश 8 डिग्री उत्तर/देशांतर 90 डिग्री पूर्व, कार निकोबार, अक्षांश 11 डिग्री उत्तर/देशांतर 95 डिग्री पूर्व पार कर चुकी है।

अगले 3-4 दिनों के दौरानमॉनसून की स्थिति

  • दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, एवं अंडमान प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में और आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने से संबंधित लक्षण

  • पिछले 24 घंटे के दौरान निकोबार प्रायद्वीप की अधिकांश जगहों पर बारिश हुई।
  • दक्षिण पश्चिम हवा निचले स्तरों पर तेज (25 नाइट्स तक) हो चुकी है और दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार प्रायद्वीप एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में दक्षिणी अक्षांश तक यह हवा गहराई (6 किलोमीटर तक ) ले चुकी है।
  • दक्षिण बंगाल की खाड़ी और निकोबार प्रायद्वीप से सटे दक्षिण अंडमान सागर में 15 मई के बाद से बादल छाया हुआ है।

इस क्षेत्र में उपग्रह (इनसैट-3डी) से मिली जानकारी के अनुसार निर्गामी दीर्घ लहर प्रसारण 200 डब्ल्यू/ वर्ग मीटर से कम है।

अगले दिन के दौरान अंडमान एवं निकोबार प्रायद्वीप के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी

  • अंडमान एवं निकोबार प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है।
Read Previous

ओपी समुद्र सेतु चरण 2-आईएनएस जलाश्व 588 भारतीयों को मालदीव से घर लाया

Read Next

प्रदेश में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, अब एक्टिव केस संख्या हुई 33

error: Content is protected !!